- Home
- Entertainment
- Sanjay Dutt New Movie: 33 साल बाद लौट रहा सबसे खतरनाक खलनायक, 1.12 मिनट के टीजर ने उड़ाए होश!
Sanjay Dutt New Movie: 33 साल बाद लौट रहा सबसे खतरनाक खलनायक, 1.12 मिनट के टीजर ने उड़ाए होश!
Khalnayak Returns Teaser: 33 साल बाद ‘खलनायक’ का खौफनाक चेहरा फिर लौट आया है। ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीज़र ने रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट भर दी है। संजय दत्त एक बार फिर बल्लू बलराम बनकर स्क्रीन पर धमाका करने वाले हैं।

Khalnayak Returns- संजय दत्त की फिल्म का हुआ ऐलान
संजय दत्त की 'खलनायक रिटर्न्स' का आधिकारिक ऐलान 24 अप्रैल 2026 को कर दिया गया। यह फिल्म 1993 की क्लासिक 'खलनायक' का सीक्वल है, जिसने उस दौर में इतिहास रच दिया था। अब वही कहानी नए अंदाज में आगे बढ़ेगी।
Khalnayak Returns Teaser में बल्लू बलराम का खतरनाक लुक
1.12 मिनट के टीज़र में संजय दत्त का खौफनाक अवतार देखने को मिलता है। लंबे बाल, खतरनाक एक्सप्रेशन और एटीट्यूड—सब कुछ पहले से ज्यादा डार्क दिखाया गया है। एक सीन में वह सिगरेट जलाते हुए एक आदमी को धमकाते नजर आते हैं, जो उनके पुराने अंदाज की याद दिलाता है।
यह भी पढ़ें : Sanjay Dutt की 'आखिरी सवाल' में 12 स्टार, इनमें 6 हीरोइन, जानें किसका क्या रोल?
'खलनायक' के आइकॉनिक डायलॉग ने बढ़ाया क्रेज
'खलनायक रिटर्न्स' के टीज़र का सबसे बड़ा हाईलाइट तब आता है, जब संजय दत्त कहते हैं, “नायक नहीं खलनायक हूं मैं।” यह वही डायलॉग है, जिसने 90s में तहलका मचा दिया था। इसके साथ बैकग्राउंड में वही पुराना म्यूजिक सुनाई देता है, जो फैंस को सीधा पुराने दौर में ले जाता है।
'खलनायक रिटर्न्स की कहानी नई, लेकिन विरासत पुरानी
फिल्म को डायरेक्टर सुभाष घई की 90 के दशक वाली विरासत का विस्तार बताया जा रहा है। टीज़र में लिखा आता है, “कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं… फिर से शुरू होती हैं।” यह इशारा करता है कि कहानी पुराने घटनाक्रम के काफी समय बाद की होगी, जिसमें बल्लू बलराम का नया चैप्टर दिखेगा।
यह भी पढ़ें : देश का इकलौता धुरंधर स्टार, जो बॉक्स ऑफिस दनादन दे चुका चार 1000 करोड़ी फ़िल्में!
Khalnayak Box Office Legacy—इतिहास दोहराने की तैयारी
1993 की ‘खलनायक’ उस दौर की बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म ने भारत में करीब 12 करोड़ नेट और दुनियाभर में 21 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो उस समय बहुत बड़ा आंकड़ा था। 2.5–5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 400% मुनाफा कमाया था और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब ‘Khalnayak Returns’ से भी वैसी ही बॉक्स ऑफिस सुनामी की उम्मीद की जा रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।