Khatron Ke Khiladi 15: कौन है इस सीजन की 5 फीमेल कंटेस्टेंट्स और क्या करती हैं?
रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। इस सीजन भी टीवी की दुनिया के कई दिग्गज इस शो में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे। 12 प्रतिभागियों में 5 फीमेल कंटेस्टेंट्स भी है। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

खतरों के खिलाड़ी 15 की फीमेल कंटेस्टेंट्स
खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो जब से शुरू हुआ है तभी से इसमें फीमेल कंटेस्टेंट्स भी देखने को मिली है। वहीं, खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन 15 के 12 कंटेस्टेंट्स में 5 फीमेल भी हैं। आइए, जानते हैं कौन है ये और क्या करती हैं…
1. रुबीना दिलैक
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में रुबीना दिलैक भी नजर आएंगी। बता दें कि रुबीना टीवी की मोस्ट फेमस और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें छोटी बहू के नाम से भी जाना जाता है। वे कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। वहीं, बिग बॉस 14 की विनर भी रही हैं।
ये भी पढ़ें... Khatron Ke Khiladi 15 Contestants List: 12 फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील, इनमें 5 फीमेल
2. अविका गौर
अविका गौर टीवी की फेवरेट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल बालिका वधू में लीड रोल प्ले किया था। उन्हें घर-घर में आनंदी के नाम से जाना जाता है। वे साउथ मूवीज में भी काम कर चुकी हैं। अविका इस बार खतरों के खिलाड़ी 15 में स्टंट करती नजर आएंगी।
3. फरहाना भट्ट
बिग बॉस 19 की सेकंड रनरअप रही फरहाना भट्ट भी इस बार रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 5 में नजर आएंगी। बता दें कि फरहाना कुछ फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है। बिग बॉस 19 के बाद उन्हें ज्यादा फेम मिला।
4. शगुन शर्मा
शगुन शर्मा भी खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट हैं। वे फिलहाल स्मृति ईरानी के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू 2 में नजर आ रही हैं।
5. जैस्मिन भसीन
जैस्मिन भसीन टीवी की मोस्ट फेमस एक्ट्रेसेस में एक है। वे कई टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि वे सलमान खान के शो बिग बॉस 14 की प्रतिभागी रही हैं। वे एकता कपूर के शो नागिन 6 में काम चुकी है। जैस्मिन भी खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट हैं।
ये भी पढ़ें... YRKKH Naya Toofan: अरमान-अभिरा की जिंदगी में नया बवाल, क्या होगी विद्या की नई चाल?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।