MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • 'कुमकुम' की इस एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा, ऑडिशन के नाम पर किया गया था गलत डिमांड

'कुमकुम' की इस एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा, ऑडिशन के नाम पर किया गया था गलत डिमांड

कभी टीवी में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली श्वेता क्वात्रा ने कास्टिंग काउच पर चौंकाने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि ऑडिशन के दौरान कैसे लड़कियों के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की जाती है।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 15 2026, 04:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : shwetakawaatra/instagram

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा भले ही अब एक्टिंग की दुनिया से दूर हों, लेकिन अपने करियर के शुरुआती संघर्षों की यादें आज भी उनके जेहन में ताजा हैं। 'कहानी घर घर की' से घर-घर में पहचान बनाने वाली इस अदाकारा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें भी अपने शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउचजैसी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं, उन्होंने उस दर्दनाक अनुभव के बारे में क्या बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : shwetakawaatra/instagram

'"कॉम्प्रोमाइज" जैसे शब्द बार-बार सुनने को मिलते थे'

यह खुलासा उन्होंने अभिनेता शाइनी नारंग के साथ बातचीत के दौरान किया।'कुसुम' सीरियल में काम करने वाली श्वेता ने बताया कि शुरुआत में उन्हें इंडस्ट्री की कई बातें समझ में नहीं आती थीं। कई बार उनसे "कॉम्प्रोमाइज" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन उन्हें इसका मतलब भी पता नहीं था। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि कुछ लोग नए कलाकारों की मजबूरी का गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

35
Image Credit : shwetakawaatra/instagram

होटल के कमरे में हुआ था ऑडिशन

एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार उन्हें एक होटल में ऑडिशन के लिए बुलाया गया। शुरुआत में वहां कई लड़कियां मौजूद थीं, इसलिए उन्हें असहज महसूस नहीं हुआ। लेकिन बाद में उन्हें एक अलग कमरे में बुलाया गया, जहां राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मौजूद थे। पहले तो उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा। फिर वॉक करने को बोला। इसकते बात उनसे कपड़े उतारने के लिए कहा गया ताकि उनका "स्विम टेस्ट" किया जा सके। यह सुनकर मैं घबरा गई और स्थिति को समझते हुए वहां से निकल जाना ही बेहतर लगा। श्वेता ने आगे बताया कि इस ऑडिशन के बाद मैंने सीखा कि हमेशा अपनी सुरक्षा पर फोकस होना चाहिए। वहां से बाहर निकलने का रास्ता पता होना चाहिए।

45
Image Credit : shwetakawaatra/instagram

इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान

श्वेता क्वात्रा ने टीवी पर 'कहानी घर घर की', 'कुसुम', 'कुमकुम' और 'बालवीर' जैसे कई शो में काम किया। हालांकि बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। इंडिया छोड़कर वो दुबई में शिफ्ट हो गईं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। अपनी जिंदगी और वेलनेस से जुड़े कॉन्टेंट शेयर करती हैं।

इसे भी पढ़ें: 'गौरी हिंदू नहीं ईसाई है, जिंदगी और मजेदार हो रही है'...लव जिहाद पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

55
Image Credit : shwetakawaatra/instagram

एक्टर मानव गोहिल को बनाया हमसफर

श्वेता ने टीवी एक्टर मानव गोहिल से शादी की है। 'कहानी घर घर की' के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई। पहले दोस्ती और फिर प्यार हुआ। 2004 में दोनों ने शादी कर ली। उनकी एक बेटी है। जिसका नाम जाहरा तबीथा है।

इसे भी पढ़ें: 'बहुत हंसा लिया, अब हैवानियत शुरू', अक्षय कुमार के पोस्ट से मचा बवाल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
टीवी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'तारक मेहता...' में दिलीप जोशी को कैसे मिला जेठालाल का रोल? एक फैसले ने बदली किस्मत
Recommended image2
Alpha Song: 'शैम्पेन' में शर्वरी की एनर्जी ने जीता दिल, कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी कह दी बड़ी बात
Recommended image3
मौनी रॉय का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, फोटोग्राफर्स को कहा ये सब
Recommended image4
Ex-पति कर चुका तीन बार शादी, अब 41 साल की एक्ट्रेस बनने जा रही दूसरी बार दुल्हन!
Recommended image5
'तारक मेहता...' छोड़ रहे जेठालाल, 18 साल बाद ऐसा क्या हुआ? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved