Lagaan Movie 25 Years: 'लगान' के बाघा अमीन हाजी ने फिल्म को प्रोफेशनली बर्बाद क्यों बताया? फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने पर अमीन हाजी किसके साथ नजर आए? आशुतोष गोवारिकर की 'लगान' से जुड़ा अमीन हाजी का बड़ा खुलासा क्या है?
अपने समय की बेहद सफल फिल्म लगान के हर एक कैरेक्टर को जहन से निकाल पाना बेहद मुश्किल है। वह चाहे आमिर खान का रोल हो या फिर किसी अंग्रेज का। हर किसी की एक्टिंग ने दिलो दिमाग में खास छाप छोड़। ऐसा ही एक खास करेक्टर था बाघा। लगाना फिल्म में बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर अमीन हाजी फिल्म के 25 साल पूरे होने पर प्रोग्राम में फैमिली संग नजर आए।विदेशी पत्ती और बेटियों संग फोटो खूब वायरल हो रही है। एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ने उन्हें प्रोफेशनली बर्बाद कर दिया। आइए जानते हैं कि आखिर जिस फिल्म से उन्हें जीवनसाथी मिला, वहीं फिल्म एक्टर के करियर के लिए खास साबित क्यों नहीं हुई।

लगाना फिल्म का नहीं मिला बेनिफिट
साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लगान' 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना रही है। बीते दिनों इसका जश्न मुंबई में मनाया गया। इस जश्न में फिल्म के ज्यादातर किरदार शामिल हुए। सोशल मीडिया में वायरल फोटो में एक्टर अमीन हाजी की फैमिली के साथ फोटो खूब वायरल हो रही है। एक्टर ने फिल्म में ढोल बजाने वाले दिव्यांग ‘बाघा’ का किरदार निभाया था। ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म होने के बावजूद अमीन को इसका बेनिफिट नहीं मिला। अमीन हाजी का पीटीआई को दिया इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि किस तरीके से लगान फिल्म ने उनके निजी जीवन में असर डाला। अमीन मानते हैं कि फिल्म ने उन्हें प्रोफेशनली बर्बाद कर दिया। उनका स्टैंडर्ड इतना ऊंचा हो गया था कि उन्हें मिले ऑफर अच्छे ही नहीं लगते थे।
और पढ़ें: दीपिका कक्कड़ की तबीयत फिर बिगड़ी? इम्यूनोथेरेपी के बाद आई बड़ी अपडेट
अच्छे रोल का करते रहे इंतजार
अमीन हाजी इंटरव्यू में बताते हैं कि उन्हें लगान करने के बाद कई रोल ऑफर हुए। लेकिन वो अच्छी फिल्म में काम करने के बाद किसी और फिल्म के लिए हां नहीं कर पाए। इस कारण से उनका करियर धीरे-धीरे बर्बाद होता गया।
लगान सेट पर हुआ था प्यार
लगान की शूटिंग के दौरान ही अमीन हाजी की मुलाकात फिल्म में काम कर रही ब्रिटिश सोशल एंथ्रोपोलॉजिस्ट शार्लेट व्हिटबी-कोल्स से हुई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने बाद में शादी भी कर ली। आज अमीन की दो बेटिया हैं, जो इस समय सोशल मीडिया में छाई हैं।
और पढ़ें: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं जस्मिन भसीन और अली गोनी, बोलें- पहले से ज्यादा मजबूत हुआ रिश्ता
