Bharathiraja Passes Away: दिग्गज डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर और एक्टर भारतीराजा, जिन्हें प्यार से 'इयक्कुनर इमयम' (डायरेक्टरों का शहंशाह) कहा जाता था, का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 84 साल थी।

डायरेक्टरों के शहंशाह..
भारतीराजा तमिल सिनेमा के उन प्रमुख डायरेक्टरों में से एक थे, जिन्होंने गांव की जिंदगी को उसकी असली सुंदरता और भावनाओं के साथ बड़े पर्दे पर उतारा। उन्होंने सिर्फ फिल्में नहीं बनाईं, बल्कि तमिल लोगों की जीवनशैली, प्यार, रिश्ते और अपनी मिट्टी की खुशबू से दुनिया को रूबरू कराया।

नए चेहरों से लेकर बड़े स्टार्स तक
भारतीराजा की सादगी
स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन..
84 साल के भारतीराजा पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले साल बेटे के निधन के बाद से वह काफी दुखी थे और घर पर ही इलाज ले रहे थे। इसी बीच आज सुबह चेन्नई स्थित उनके घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर के बाद फिल्म जगत की कई हस्तियां शोक जता रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।