रियलिटी शो Lock Upp 2 को लेकर हर दिन नई खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला से जुड़ी तलाक की खबर ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों के बाद फैंस के बीच कई सवाल उठे। अब इस पूरे मामले को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है।

Lock Upp 2 शुरू होने के साथ ही सुर्खियों में आ गया है। पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स ने अपनी लाइफ का एक-एक बड़ा सच बताकर दर्शकों को चौंक दिया था। फैन्स को सबसे बड़ा झटका आकांक्षा चमोला ने दिया था। उन्होंने कन्फेस किया था कि वे पति गौरव खन्ना से तलाक ले रही है और दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। रिपोर्ट्स और वायरल पोस्ट के बाद अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आई है। क्या ये सच में रिश्ते में परेशानी थी या फिर पब्लिसिटी के लिए किया गया एक बड़ा ड्रामा? इसी मौके पर आपको वायरल तलाक अफवाह की पूरी कहानी, कैसे इसकी पोल खुली और क्यों ये मामला Lock Upp 2 की चर्चा के बीच सुर्खियों में आया, बताते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना के तलाक की खुली पोल

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों लॉकअप 2 में नजर आ रही हैं। आकांक्षा ने शो के प्रीमियर पर बताया था कि वो और पति गौरव खन्ना शादी के 10 साल बाद अलग हो रहे हैं। उनका कहना था कि वो दोनों सालभर से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा की बातों पर यकीन करना फैंस के लिए मुश्किल हुआ, लेकिन अब बताया जा रहा है कि तलाक की बात आकांक्षा ने सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कही थी। सोशल मीडिया पेज मिस्टर खबरी ने लॉकअप 2 से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। mr_khabrii2023 नाम के इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा- “ब्रेकिंग न्यूज: आकांक्षा चमोला ने कहा कि वो पब्लिसिटी के लिए गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं। हां, आपने सही सुना, ये पहले से ही तय किया हुआ गिमिक था और नेटफ्लिक्स, गौरव और आकांक्षा हर कोई इसमें शामिल था। असल में ये सब शो के लिए बज और हाइप बनाने के लिए किया गया था। ये बहुत ही घटिया रणनीति थी, #LockUpp2।”

View post on Instagram

Lock Upp 2 में कितने कंटेस्टेंट्स

एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो Lock Upp 2 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है। इसे बुधवार से शनिवार तक रात 8 बजे से देखा जा सकता है। इसमें 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें श्रेया कालरा, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, रियाज अली, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा, राम कपूर, पामेला सेरेना, शिवांगी जोशी और माधुरी ग्रोवर हैं। इस बार शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। पहले सीजन को कंगना रनोट ने होस्ट किया था।