Harshad Chopda Lock Upp 2 Childhood Sexual Assault: 'लॉक अप 2' में एक्टर हर्षद चोपड़ा ने बचपन में हुए यौन शोषण का खुलासा किया। उन्होंने पर्सनल घटना बताते हुए माता-पिता को बच्चों को कभी अकेला न छोड़ने की चेतावनी दी।

लॉक अप: सच या सजा सीजन 2 के एक इमोशनल एपिसोड में अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने अपनी जिंदगी का वो सच सामने रख दिया, जिसे वे सालों से अपने अंदर दबाए हुए थे। बचपन में हुए यौन शोषण के अनुभव को याद करते हुए हर्षद पूरी तरह भावुक हो गए। उन्होंने न सिर्फ अपना दर्द साझा किया, बल्कि माता-पिता को सख्त चेतावनी भी दी कि बच्चों को कभी अजनबियों या तथाकथित भरोसेमंद लोगों के पास अकेला न छोड़ें।

हर्षद चोपड़ा की यौन शोषण वाली रात 

हर्षद ने बताया कि जब वे महज 9-10 साल के थे, तब यह घटना घटी। उनके माता-पिता ने उन्हें कुछ ऐसे लोगों के पास छोड़ दिया था, जिन्हें परिवार और पूरा समाज भरोसेमंद मानता था। हर्षद ने कहा, ‘हमारे माता-पिता अक्सर बच्चों को दूसरे लोगों पर छोड़ देते हैं। उस रात कोई मेरे ऊपर आकर रगड़ रहा था। मैं पूरी तरह कपड़े पहने हुए था, लेकिन कोई मेरे शरीर पर था। मैं डर गया था। मैंने सोने का नाटक किया क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है।’

और पढ़ें - 'श्वेता तिवारी का कसौटी जिंदगी के एक्टर संग था अफेयर'- पहले पति राजा चौधरी के शॉकिंग दावे

उन्होंने आगे बताया कि उसी व्यक्ति ने उन्हें बालकनी पर बुलाया और कुछ दिखाने का बहाना किया। फिर उन्हें उठाया और फिर से वही हरकत दोहराई। हर्षद ने कहा, 'मैं नहीं जानता था कि कैसे पूछूं। मैं बहुत डरा हुआ था। मेरा निकनेम मोनू था। मैंने कभी किसी को यह बात नहीं बताई क्योंकि मुझे खुद नहीं पता था कि क्या हुआ है।'

Scroll to load tweet…

एक्टर ने दिया माता-पिता को सीधा 

संदेश इस खुलासे के दौरान हर्षद ने सभी माता-पिता से अपील की। उन्होंने कहा, ‘बच्चों को कभी अकेला न छोड़ें। उनसे बात करें। मेरे जैसे लोगों के लिए जरूरी है कि जो भी हो, उसे खुलकर बताएं ताकि ऐसे लोगों का पर्दाफाश हो सके। वो लोग आज भी खुशी से जी रहे हैं और मैं यहां खड़ा हूं। इसी वजह से मुझे समलैंगिक पुरुषों से थोड़ा डर लगता है। मैं उनसे नफरत नहीं करता, बस डरता हूं।’

राम कपूर भी नहीं रोक पाए 

आंसू हर्षद के इस दर्दनाक अनुभव को सुनकर उनके करीबी दोस्त राम कपूर भी इमोशनल हो गए और रो पड़े। इससे पहले राम कपूर भी शो में अपना बचपन का यौन शोषण का अनुभव साझा कर चुके हैं। दोनों की दोस्ती और भावनात्मक जुड़ाव इस एपिसोड में साफ दिखी।

और पढ़ें - अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने इस शहर में खरीदा सी-फेसिंग घर, जानें कितने करोड़ कीमत?

बच्चों की सुरक्षा और मेंटल हेल्थ का रखें ध्यान

लॉक अप 2 का सीजन फिनाले अब नजदीक है। शो की मेजबानी रितेश देशमुख कर रहे हैं। इस सीजन में पामेला सेरेना, आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चौधरी, राम कपूर, योगेश रावत, श्रेया कालरा, शिवंगी जोशी, हर्षद चोपड़ा और वरुण यादव (लैला) जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं। पहले सीजन की होस्ट कंगना रनौत थी और मुनावर फारूकी विजेता बने थे। हर्षद चोपड़ा का यह साहसिक कदम न सिर्फ उनके निजी दर्द को सामने लाता है, बल्कि समाज को बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक मजबूत संदेश भी देता है। कई लोगों का मानना है कि ऐसे खुलासे से पीड़ितों को अपनी बात रखने का हौसला मिलेगा।