Lust Stories 3: लस्ट स्टोरीज 3 में चार अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी। विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज की यह एंथोलॉजी 18 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

ओटीटी की फेमस एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'लस्ट स्टोरीज 3' को लेकर लंबे समय से चर्चा थी और अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। नेटफ्लिक्स ने ऐलान किया है कि फिल्म 18 सितंबर 2026 को स्ट्रीम होगी।

चार डायरेक्टर्स मिलकर सुनाएंगे चार कहानियां

'लस्ट स्टोरीज 3'की खास बात यह है कि इसमें चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी और हर कहानी को एक अलग फिल्ममेकर ने निर्देशित किया है। फिल्म का डायरेक्शन विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने किया है। चारों फिल्ममेकर रिश्तों, प्यार, इच्छा, नजदीकियों और उन इमोशन को अपनी-अपनी स्टाइल में पेश करेंगे, जिनके बारे में अक्सर खुलकर बात नहीं होती।

कौन-कौन से सितारे आएंगे नजर?

'लस्ट स्टोरीज 3'में इस बार भी बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। नेटफ्लिक्स की जानकारी के मुताबिक फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका आप्टे, राधिका मदान, सना थंपी, सिद्धार्थ, अली फजल, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और गुरफतेह पीरजादा अहम किरदार में नजर आएंगे।

प्यार, इच्छा और रिश्तों की उलझन पर फिर फोकस

'लस्ट स्टोरीज 3'फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी खासियत रही है कि यह सिर्फ रोमांस की कहानी नहीं बताती, बल्कि रिश्तों के उन पहलुओं को सामने लाती है जिन पर समाज में अक्सर खुलकर बात नहीं होती। तीसरे पार्ट में भी प्यार, इच्छा, रिश्तों की जटिलता, नजदीकी, भावनात्मक असुरक्षा और दबे हुए अरमानों को अलग-अलग नजरिए से दिखाया जाएगा।

'लस्ट स्टोरीज 3' का तीसरा चैप्टर क्यों है खास?

2018 में आई पहली 'लस्ट स्टोरीज 'ने रिश्तों और महिला इच्छाओं जैसे संवेदनशील विषयों को लेकर काफी चर्चा बटोरी थी। इसके बाद 2023 में इसका दूसरा पार्ट आया। अब तीसरी किस्त इस फ्रेंचाइजी को एक कदम आगे ले जा रही है।

और पढ़ें: 11वें दिन 'टॉक्सिक' की कमाई का बदला आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर कमा डालें इतने करोड़

कब और कहां देखें 'Lust Stories 3'?

'लस्ट स्टोरीज 3' 18 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी इसकी स्टारकास्ट के साथ-साथ चार चर्चित फिल्ममेकर्स की वजह से भी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि इस बार चारों कहानियां दर्शकों के बीच कितना असर छोड़ पाती हैं।

इसे पढ़ें: 'मन करता है लिखूं- तेरी मां की..', ट्रोल्स पर भड़कीं पूनम पांडे, Bold Videos को बताया सोशल सर्विस