सुपरस्टार कृष्णा के बेटे महेश बाबू ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत की। उनकी पहली कमाई ₹10,000 थी, जबकि आज वे प्रति फिल्म ₹100 करोड़ से ज़्यादा लेते हैं। अब वे एस.एस. राजामौली की फिल्म से पैन-वर्ल्ड डेब्यू की तैयारी में हैं।

सुपरस्टार कृष्णा की एक्टिंग विरासत को उनके बेटे महेश बाबू ने एक कदम और आगे बढ़ाया। आज वो टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री) के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। महेश बाबू बचपन में भी एक स्टार थे और उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई अवॉर्ड्स जीते। यहां तक कि एक फिल्म में डबल रोल करके उन्होंने रिकॉर्ड भी बनाया था। लेकिन जो एक्टर आज एक फिल्म के 100 करोड़ से ज़्यादा लेता है, उसकी पहली कमाई कितनी थी, जानते हैं?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महेश बाबू को बचपन से ही फिल्मों में दिलचस्पी थी। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया। छोटी उम्र में ही उन्होंने एक्शन सीन भी किए थे। खासतौर पर 1989 आई Koduku Diddina Kapuram फिल्म में तो उन्होंने डबल रोल निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। उस वक्त उनके पिता कृष्णा ही फिल्म के प्रोड्यूसर थे। अब उनकी पहली सैलरी को लेकर एक खबर वायरल हो रही है।

खबरों के मुताबिक, महेश बाबू की पहली कमाई 10,000 रुपये थी। ये बात उन्होंने खुद कुछ मौकों पर बताई है। वहीं आज की बात करें तो महेश बाबू टॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। कहा जाता है कि वो हर फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं, एक विज्ञापन के लिए भी महेश 5 से 10 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं।

दुनिया भर के दर्शकों को लुभाने का टारगेट

महेश बाबू फिलहाल डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की फिल्म में बिज़ी हैं। इस फिल्म के साथ महेश बाबू पहली बार 'पैन-वर्ल्ड' लेवल पर डेब्यू कर रहे हैं। उनका लक्ष्य इस फिल्म के ज़रिए दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचना है। अब तक उनकी फिल्में मुख्य रूप से तेलुगु दर्शकों तक ही सीमित थीं। लेकिन इस नए प्रोजेक्ट से वो ग्लोबल मार्केट में अपनी जगह और मज़बूत करना चाहते हैं।