51 साल के महेश बाबू की फिटनेस सभी को हैरान करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए वे एक खास तरह के खाने से दूरी बनाकर रखते हैं।

महेश बाबू की फिटनेस और यंग लुक्स अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय रहते हैं। 51 साल की उम्र में भी उनका लीन और फिट लुक कई लोगों को आकर्षित करता है और इसके पीछे उनकी अनुशासित लाइफस्टाइल की बड़ी भूमिका मानी जाती है। उनकी डाइट को लेकर भी समय-समय पर कई बातें सामने आती रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ऐसा भोजन है, जिससे महेश बाबू दूसरी बनाकर रखते हैं। खास बात यह है कि यह खाना साउथ में काफी पसंद किया जाता है। आइए जानते हैं महेश बाबू की डाइट और इस फूड का पूरा राज।

आखिर कौन-सा है वो खाना, जिससे दूर रहते हैं महेश बाबू?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करते और इसी व्यक्तिगत डाइटरी चॉइस के चलते दही चावल भी नहीं खाते। उनकी खाने की आदतों में साफ-सुथरे और नियंत्रित खानपान पर फोकस बताया जाता है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि दही चावल हर किसी के लिए अनहेल्दी है। किसी व्यक्ति को इसे खाना चाहिए या नहीं, यह उसकी डाइट, पाचन क्षमता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य जरूरतों पर निर्भर करता है।

क्या दही चावल वाकई सेहत के लिए खराब है?

दही चावल दक्षिण भारत का बेहद लोकप्रिय पारंपरिक भोजन है। दही प्रोटीन और कैल्शियम का स्रोत होता है, जबकि चावल शरीर को कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा देता है। संतुलित डाइट का हिस्सा बनाकर और उचित मात्रा में खाया जाए तो दही चावल कई लोगों के लिए सामान्य डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसलिए सिर्फ किसी सेलिब्रिटी की डाइट देखकर इस फूड को अपनी डाइट से हटाना जरूरी नहीं है।

महेश बाबू की डाइट में और क्या चीजें नहीं हैं?

महेश बाबू की डाइट को लेकर सामने आई जानकारी में बताया गया है कि वह कुछ प्रोसेस्ड और हाई-कैलोरी फूड्स से भी दूरी रखते हैं। उनके खानपान में सब्जियों को प्राथमिकता देने की बात सामने आई है। ब्रेड, पेस्ट्री और बर्गर जैसे फूड्स से भी वह परहेज करते हैं। उनकी डाइट को अक्सर नियमित फिटनेस रूटीन और अनुशासित लाइफस्टाइल के साथ जोड़ा जाता है।

दही चावल खाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

दही चावल को लेकर सबसे जरूरी बात व्यक्तिगत जरूरत है। जिन लोगों को डेयरी आसानी से पचती है, उनके लिए इसे संतुलित भोजन का हिस्सा बनाया जा सकता है। वहीं किसी खास फूड से एलर्जी, पाचन संबंधी परेशानी या अन्य डाइटरी प्रतिबंध होने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है। आखिरकार, महेश बाबू का डाइट रूटीन उनकी निजी पसंद है और उनकी फिटनेस का यह सिर्फ एक हिस्सा है।

महेश बाबू की अपकमिंग फ़िल्में

महेश बाबू पिछली बार 2024 में रिलीज हुई 'गुंटूर कारम' में नज़र आए थे। उनकी अगली फिल्म 'वाराणसी' है, जो 2027 में रिलीज होगी। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। फिल्म का बजट तोुवपोु 1400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।