Mardaani 3 की स्टोरी दिल्ली की घटना से इंस्पायर? YRF ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में शहर में लापता लड़कियों की संख्या में कथित तौर पर हुई बढ़ोतरी की अफवाहों को खारिज कर दिया। पुलिस ने इन मामलों में हुई बढ़ोतरी को दहशत फैलाने वाला बताया और कहा कि यह सब फिल्म कंपनी ने "paid publicity" के जरिए फैलाया गया है।

इसके साथ ही, दिल्ली पुलिस ने किसी भी आरोपी का नाम नहीं लिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह अटकलें तेज हो गईं कि यह सब रानी मुखर्जी स्टारर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी 3' के प्रमोशन के लिए फैलाया गया था।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि फिल्म का सपोर्ट करने वाली यश राज फिल्म्स की मार्केटिंग टीम इस तरह की अफवाहों को ऑनलाइन फैलाने के लिए जिम्मेदार है। अब यश राज फिल्म्स ने एक स्टेटमेंट रिलीज कर फिल्म के प्रचार के लिए दिल्ली की लापता लड़कियों का इस्तेमाल करने के दावों का खंडन किया है।
वहीं इस आरोप पर यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के प्रवक्ता ने आरोपों का पुरजोर खंडन करते हुए कहा, "यश राज फिल्म्स 50 साल पुरानी कंपनी है जो high moral values और पारदर्शिता के बेसिक प्रिंसिपल पर स्थापित है। सोशल मीडिया पर चल रहे उन आरोपों का हम पुरजोर खंडन करते हैं कि 'मर्दानी 3' के प्रमोशन में जानबूझकर इस तरह के इमोशनल मुद्दे को सनसनीखेज बनाया गया है। हमें अपने अधिकारियों पर पूरा भरोसा है, जो समय आने पर सभी फैक्ट और सच्चाई सामने लाएंगे।"
पीटीआई द्वारा दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक,, 1 से 15 जनवरी के बीच 807 लोगों के लापता होने की इंफॉर्मेशन मिली। इनमें से 509 महिलाएं और लड़कियां थीं, जबकि 298 पुरुष थे। लापता लोगों में 616 एडल्ट और 191 नाबालिग शामिल थे।
इन आंकड़ों की वजह सनसनीखेज सुर्खियां और सोशल मीडिया पर पोस्ट बनाए गए, जिससे जनता में दहशत फैली। इन चिंताओं पर रिएक्ट करते हुए, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी कर लोगों से लापता शख्स, खासकर बच्चों से रिलेटेड अफवाहों पर घबराने की अपील की। पुलिस ने कहा कि बीते वर्षों की तुलना में ऐसे मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

