सार
Mothers Day 2022 : मां, इतनी पसंदीदा है कि बॉलीवुड ने इस पर अनेक सुंदर रचनाएं की हैं। मां के इर्दगिर्द कई कहानियां रची गई है, जिसका फिल्मांकन होने के बाद वो सुपरहिट साबित हुई हैं, आज इस खबर में हम ऐसे 10 गानों पेश कर रहे हैं जो मां की करुणा के साथ उसकी शक्ति को भी प्रदर्शित करते हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, भारत में मां ही रिश्तों की धुरी है। प्रतीक के तौर पर आप किसी दिन को मदर्स डे कह सकते हैं, लेकिन सच तो ये है कि हमारे देश में मां के बिना कोई डे होता ही नहीं है। भारतीय बच्चा दिनभर में सबसे अधिक बार यही एक शब्द दोहराता है। मां शब्द इतना जादुई है कि दर्द होता है तो ओ मां, आश्चर्य होता है तो ओ 'माई' गॉड, किसी को विश्वास दिलाना हो तो मां कसम, खुशी हो तो अम्मीsss, 9 महीने तक कोख में भार झेलने की कूबत सिर्फ मां में होती है। ऐसी मां को बारम्बार प्रणाम,सलाम...
मां, इतनी पसंदीदा है कि बॉलीवुड ने इस पर अनेक सुंदर रचनाएं की हैं। मां के इर्दगिर्द कई कहानियां रची गई है, जिसका फिल्मांकन होने के बाद वो सुपरहिट साबित हुई हैं, आज इस खबर में हम ऐसे 10 गानों पेश कर रहे हैं जो मां की करुणा के साथ उसकी शक्ति को भी प्रदर्शित करते हैं। बॉलीवुड फिल्मों के ये बेहतरीन गाने मां को समर्पित हैं। देखें इसमें कैसे भावनाओं का समंदर उमड़ता है।
तू कितनी अच्छी है (राजा और रंक) raaja aur rank
राजा और रंक काये गाना पुराना होने के बावजूद भी आज भी उतना ही प्रासंगिक है। ये गाना सुनते ही आपकी आंखें भर आती हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=w4qb8JI53F8
मेरी मां (यारियां)Yaariyan
https://www.youtube.com/watch?v=XaJcd9iG4YE
फिल्म नई है लेकिन मां स जुड़ी भावनाएं सदियों पुरानी हैं। यकीनना हो तो सुनकर देखिए...मा
खुशियों का दिन आया है (बेटा)beta
इस फिल्म में मां के प्रति जो अद्भुत प्रेम दिखाया गय है,उसकी मिसाल नहीं, दरअसल ये गाना मां को जरुर समर्पित है,लेकिन ये बेटाकी महानता को भी दिखाता है।
https://www.youtube.com/watch?v=VbSEmeAFOP8
तेरी उंगली पकड़कर चला (लाडला) Ladla
बेटा की तरह लाडला फिल्म का भी ये गाना मां और बेटे के अद्भुत प्रेम को दिखाता है।
https://www.youtube.com/watch?v=t9OpB48oalk
मां (तारे जमीं पर)taare jameen par
https://www.youtube.com/watch?v=pOK08cRwE6c
लुकाछुपी (रंग दे बसंती)rang De Basanti
https://www.youtube.com/watch?v=FFpgYjL2aJo
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू (अराधना) araadhana
https://www.youtube.com/watch?v=mfomKcIsS_g
पास बुलाती है (जानवर)jaanavar
https://www.youtube.com/watch?v=M78uDgFd1Xs
मेरी मां, प्यारी मां, मम्मा (दसविदानिया)Dasvidaniya
https://www.youtube.com/watch?v=01Va8mONV_o
यशोदा का नंदलाला (संजोग)Sanjog
https://www.youtube.com/watch?v=d3WdWPks2X4
ये सभी गाने आप अपनी मां को डेडीकेड कर सकते हैं। देखियेगा उनके चेहरे पर कैसे मुस्कान आ जाती है।