Mouni Roy Controversy: वरुण धवन की ऑन-स्क्रीन मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय बोलीं- लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ा, मेरे लिए सिर्फ डेविड धवन की खुशी मायने रखती थी।
40 साल की मौनी रॉय टीवी से निकलकर अब बड़े पर्दे पर आ चुकी हैं। अदाकारा हाल ही में डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आईं। इस फिल्म में वो वरुण धवन की ऑन-स्क्रीन मां का किरदार निभाती दिखाई दीं। अपने से सिर्फ एक साल छोटे एक्टर की मां बनने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हुए। मौनी को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि अदाकारा ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें इस विवाद से कोई भी फर्क नहीं पड़ा।

ट्रोलिंग पर बोलीं मौनी- लोगों की बातों से नहीं पड़ा फर्क
न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में मौनी रॉय ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर चल रही आलोचनाओं से बिल्कुल प्रभावित नहीं हुईं। उनके मुताबिक, उनका पूरा ध्यान सिर्फ निर्देशक डेविड धवन की उम्मीदों पर खरा उतरने और अपने किरदार को सही तरीके से निभाने पर था। मौनी ने कहा कि मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकती। लोग क्या कह रहे थे, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। मेरे लिए सबसे अहम बात यह थी कि मेरे निर्देशक और पूरी टीम मेरे काम से खुश थी।
मां का रोल सुनकर खुद मौनी भी हुई थीं हैरान
मौनी ने खुलासा किया कि जब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उन्हें इस रोल के बारे में बताया, तो उनका पहला रिएक्शन भी हैरानी भरा था। उन्होंने पूछा था, 'उनकी मां?'। इसके बाद जब डेविड धवन और डायलॉग राइटर फरहाद सामजी ने उन्हें पूरी कहानी सुनाई तो वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गईं। फिल्म में यह मां-बेटे का रिश्ता असली नहीं बल्कि एक मजेदार कॉमिक ट्विस्ट का हिस्सा है। वरुण धवन के साथ काम करके उन्हें खूब मजा आया।
प्रमोशन से दूर रखे जाने पर भी जताई खुशी
मौनी रॉय ने बताया कि फिल्म की टीम ने उन्हें जानबूझकर प्रमोशनल कैंपेन से दूर रखा, ताकि दर्शकों के बीच उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बनी रहे। उनके मुताबिक, यह फैसला सही साबित हुआ क्योंकि लोगों के मन में सवाल बना रहा कि आखिर फिल्म में उनका रोल क्या है।
डेविड धवन की बड़ी फैन हैं मौनी रॉय
अभिनेत्री ने डेविड धवन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी फिल्में हमेशा से उनकी 'कम्फर्ट वॉच' रही हैं। मौनी ने यह भी बताया कि उन्हें कहा गया था कि यह डेविड धवन की आखिरी फिल्म हो सकती है। साथ ही, वह पहली बार कॉमेडी जॉनर में काम कर रही थीं, इसलिए इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित थीं।
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला फिल्म का जादू
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल और चंकी पांडे जैसे सितारों से सजी 'है जवानी तो इश्क होना है' दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित नहीं कर पाई। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 74.23 करोड़ रुपये का कारोबार किया और बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।
और पढ़ें: तारक मेहता: शो में पूरा परिवार, असल लाइफ में 'पोपटलाल', TMKOC के इन 5 स्टार की नहीं हुई शादी
'बॉर्डर 3' ही नहीं, सनी देओल की इन 6 फिल्मों के सीक्वल का भी सबको इंतज़ार, 2 का आना है तीसरा पार्ट
