मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी पति सूरज नांबियार से तलाक ले रही हैं। आखिर तलाक की खबरें क्यों उड़ी, इसकी वजह भी सामने आई हैं। बता दें कि कपल ने जनवरी 2022 को दो रीति-रिवाज से शादी की थी। 

Mouni Roy Heading For Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों पर बुरी नजर पड़ गई है, क्योंकि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और उनके ऐसा करने से दोनों के अलग होने की खबरें तेजी से फैल रही हैं। बताया जा रहा है कि मौनी ने फोटो ब्लॉगिंग साइट पर अपने हैंडल से सूरज के साथ की वाली सभी फोटोज डिलीट कर दी हैं। दोनों के इस कदम से फैंस को जोरदार झटका दिया है। दोनों ने ऐसा क्यों किया और क्या वाकई दोनों अलग हो रहे हैं, ये हर कोई जानने को उत्सुक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता खत्म?

मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादीशुदा अच्छी खासी चल रही थी, लेकिन अचानक दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। मौनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सूरज के साथ की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। खबर सामने आने के बाद से ही फैन्स उनके रिश्ते के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। दोनों के बीच क्या गड़बड़ हुई, ये जानने के लिए सभी उत्सुक हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पूछा- क्या उनका तलाक हो रहा है? हालांकि, तलाक लेने की बात को लेकर दोनों में से किसी ने भी कोई ऑफिशियल बयान शेयर नहीं किया है। बता दें कि मौनी और सूरज ने जनवरी 2022 में शादी की। उन्होंने गोवा में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से डेस्टिनेशन वेडिंग की छी। मौनी और सूरज की मुलाकात 2019 की न्यू ईयर ईव पर दुबई में हुई थी और दोनों ने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया था।

ये भी पढ़ें... Ranveer Singh New Film: रणवीर सिंह के हाथ लगी नई फिल्म, कैसा होगा रोल-कब शुरू होगी शूटिंग?

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बारे में

सूरज नांबियार दुबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। मौनी रॉय एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं, जो आजकल फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कस्तूरी, दो सहेलियां, देवों के देव महादेव जैसे कई टीवी शो में अभिनय किया है। नागिन में शिवन्या के किरदार से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। नागिन की सफलता के बाद मौनी ने फिल्मों पर ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड (2018) से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने रोमियो अकबर वाल्टर, मेड इन चाइना, वेल्ले, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा, ब्लैकआउट, द भूतनी जैसी फिल्मों में काम किया। वे वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें... अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसके बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी धड़ाधड़ बने रीमेक