नेहा धूपिया का सालों पुराना एक बयान फिर चर्चा में है। अब एक्ट्रेस ने बताया कि शाहरुख खान ने उस बयान पर क्या कहा था और उन्हें उनका रिएक्शन आज भी क्यों याद है।

नेहा धूपिया का फिल्म ‘जूली’ के समय का उनका एक पुराना कमेंट आज भी अक्सर सुर्खियों में आ जाता है। इस चर्चित लाइन में उन्होंने फिल्मों की कमाई को लेकर शाहरुख खान का नाम लिया था। खास बात यह है कि यह बयान शाहरुख खान तक भी पहुंचा और उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर रिएक्शन भी दिया था। अब नेहा ने एक बार फिर उस पुराने किस्से को याद किया है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बारे में कभी सीधे शाहरुख से बात नहीं की, लेकिन सुपरस्टार का रिएक्शन उनके लिए किसी फैन मोमेंट से कम नहीं था। नेहा ने यह भी बताया कि आज भी SRK को देखकर उनके अंदर का फैन जाग जाता है।

क्या था नेहा धूपिया का वो बयान, जो अक्सर सुर्खियां बटोरता है

2004 में जब नेहा धूपिया अपनी फिल्म 'जूली' के प्रमोशन में व्यस्त थीं, तब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म में अपने इंटीमेट सीन्स पर चर्चा की थी। उन्होंने खुद को मिले सेक्स संबल के टैग पर रिएक्शन देते हुए कहा था, "मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। आज के दौर में या तो सेक्स बिकता है या फिर शाहरुख़ खान।" इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि अगर वे अपनी अगली 5 फिल्मों में सेक्स प्रॉप बनती हैं तो इसमें उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।इस लाइन ने नेहा को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरीं और बाद में इसका जिक्र शाहरुख खान तक पहुंचा। यही वह बयान था, जिस पर किंग खान से एक अखबार ने रिएक्शन मांगा था।

यह भी पढ़ें :'वो कोई झेल सकता है?', ऐश्वर्या राय से मारपीट के सवाल पर ऐसे झल्लाए सलमान खान कि टेबल ही तोड़ दी

शाहरुख खान ने नेहा धूपिया के कमेंट पर क्या कहा था?

नेहा धूपिया ने ताजा इंटरव्यू में बताया कि उनके बयान के बाद एक अखबार ने शाहरुख खान से उस लाइन पर कमेंट मांगा था। शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा था, “नेहा धूपिया उस बात को कहने के लिए बहुत समझदार लड़की हैं!” नेहा के मुताबिक, शाहरुख का यह जवाब आज भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने बताया कि उन्होंने उस समय के अखबार की कटिंग संभालकर रखी है। नेहा ने साफ किया कि उन्होंने शाहरुख खान से कभी इस बयान को लेकर अलग से बातचीत नहीं की। हालांकि, दोनों की कई बार मुलाकात हुई है। नेहा ने कहा कि वह हमेशा से शाहरुख की बड़ी फैन रही हैं और उनसे आमने-सामने कई बार मिल चुकी हैं। इसके बावजूद जब भी वह उन्हें देखती हैं, उनके अंदर का फैन एक्साइटेड हो जाता है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के फ्लॉप नेता से बीजेपी सांसद बना सुपरस्टार, 2026 में खड़ा किया फिल्मों-वेब सीरीज का पहाड़!

शाहरुख की तारीफ सुनकर नेहा को कैसा लगा था?

नेहा ने बताया कि शाहरुख का जवाब उनके लिए बेहद खास था। उन्होंने कहा, “तो उन्होंने जवाब दिया और मेरी तारीफ का मुझे जवाब देकर हिसाब बराबर कर दिया। मेरा रिएक्शन था कि ‘शाहरुख ने मेरी तारीफ कर दी। हो गया अब। अब मैं अपना सामान पैक करके जा सकती हूं।’” उनके लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं था। नेहा के मुताबिक, अब उन्होंने शाहरुख को देखकर होने वाली अपनी फैन वाली एक्साइटमेंट को थोड़ा सामान्य करना सीख लिया है। वह खुद से कहती हैं कि उनसे बात की जा सकती है। फिर भी किसी पार्टी में शाहरुख को देखकर वह सीधे उनके पास जाने के बजाय पहले थोड़ा इधर-उधर घूमती हैं। इसके बाद जाकर सहज अंदाज में उन्हें ‘हाय’ कहती हैं।