नोरा फतेही के खिलाफ एविएशन कंपनी ने 3 करोड़ रुपए का मानहानि केस किया है। कंपनी का आरोप है कि ‘टॉय’ और ‘लेगो एयरप्लेन’ वाले कमेंट से उसकी बुकिंग और रेप्युटेशन को नुकसान हुआ। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई डांस या फिल्म नहीं बल्कि कानूनी विवाद है। एक एविएशन कंपनी ने नोरा के खिलाफ 3 करोड़ रुपए का सिविल मानहानि केस दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि एक चार्टर्ड विमान को लेकर सोशल मीडिया पर की गई नोरा के कमेंट से उसकी रेप्युटेशन और बिजनेस को नुकसान पहुंचा।

किस बात पर हुआ विवाद?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला पिछले साल दिसंबर का है। नोरा फतेही ने मुंबई से जयपुर की यात्रा के दौरान सेसना सिटेशन सीजे2 (Cessna Citation CJ2) विमान के अंदर वीडियो बनाए थे। बाद में उन्होंने इन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया। कंपनी के मुताबिक, इन वीडियोज में नोरा ने विमान को ‘मिनिएचर’, ‘टॉय’ और ‘लेगो एयरप्लेन’ (Lego airplane) जैसे शब्दों से संबोधित किया था।

एविएशन कंपनी ने क्या आरोप लगाए?

ड्यून्स एविएशन (Dunes Aviation का आरोप है कि नोरा के ये कमेंट अपमानजनक और गैर-जिमेदाराना थी। कंपनी ने दावा किया है कि नोरा के सोशल मीडिया पर 4.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इसलिए उनके बयान का असर काफी व्यापक हुआ। कंपनी का कहना है कि ऐसे कमेंट के बाद उसकी बुकिंग में 15 से 20 प्रतिशत तक गिरावट आई और कैंसिलेशन भी बढ़े। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि अदाकारा के इस तरह की बातें बोलने की वजह से उनके रेप्युटेशन, गुडविल और बिजनेस एक्टिविटी को नुकसान पहुंचा है।

View post on Instagram

कंपनी ने विमान को लेकर क्या कहा?

ड्यून्स एविएशन ने नोरा के कमेंट पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि जिस विमान को लेकर सवाल उठाए गए, वह यात्रा के लिए मानक और उचित आकार का था। कंपनी के अनुसार विमान DGCA-certified और airworthy था और वैध NSOP के तहत संचालित किया जा रहा था।

3 करोड़ के अलावा क्या चाहती है कंपनी?

मानहानि के मामले में कंपनी ने नोरा फतेही से 3 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति की मांग की है। इसके अलावा अदालत से सोशल मीडिया पर मौजूद उन पोस्ट और कंटेंट को हटाने का निर्देश देने की मांग भी की गई है, जिनमें विमान को लेकर की गई कथित टिप्पणियां शामिल हैं। कंपनी ने नोरा से सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने की मांग भी की है।

और पढ़ें: Nora Fatehi: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में भारत की नुमाइंदगी, नए गाने 'Siir Siir' को लेकर हैं बेहद एक्साइटेड

25 सितंबर को होगी मामले की सुनवाई

यह मामला गांधीनगर की अदालत में पहुंच चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत में 25 सितंबर को मामले की सुनवाई होगी। यह मुकदमा अप्रैल में दायर किया गया था। फिलहाल इस मामले में नोरा फतेही की ओर से कोई जवाब सामने आने की जानकारी नहीं है। ऐसे में अब सबकी नजर 25 सितंबर को होने वाली सुनवाई पर रहेगी।

और पढ़ें: नोरा फतेही का बड़ा दावा, ‘सरके चुनर’ विवाद के लिए हायर किए थे इंफ्लुएंसर्स, मुझे पता है किसने पैसे दिए