Nora Fatehi की फिटनेस मंत्र, फिगर ने बनाया लाखों को मुरीद
नोरा फतेही 6 फरवरी 2026 को 34वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं।-एक्ट्रेस ने दिलबर जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाई। डांस, बेली डांसिंग, जिम, कार्डियो और योग उनके फिटनेस मंत्र हैं, जिनसे वे आज भी बेहद फिट और ग्लैमरस नजर आती हैं।

नोरा फतेही 6 फरवरी 2026 को अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। कनाडा मूल की इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने डांस और फाइन फिगर से पहचान बनाई है। यहां हम उनकी फिटनेस मंत्र और बॉडी बैलेंस के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।
नोरा फतेही ने तेलुगु फिल्मों में टेम्पर, मलयालम फिल्मों, डबल बैरल और कायमकुलम कोचुन्नी से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। 2015 में, फतेही ने रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस और 2016 में रियलिटी टेलीविजन डांस शो झलक दिखला जा में पार्टीसिपेट किया । वह बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते में दिखाई दीं, इसके "दिलबर" गाने के रीक्रिएटेड वर्जन ने रिलीज के पहले 24 घंटों में यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज हासिल किए थे, जो उस समय एक रिकॉर्ड था।
नोरा फतेही का फिगर उनकी पहचान है, वे जब डांस करती हैं तो इसमें उनकी खूसूरती और निखरकर आती है। वैले और हिप हॉप जैसे डांस में तो उन्हें महारत हासिल है। नृत्य की कई विधाओं में नोरा फतेही दर्शकों और सेलेब्रिटी से तारीफें हासिल कर चुकी हैं।
नोरा फतेही की फिटनेस मंत्र उनका डांस ही है। वे इसके जरिए अपनी कैलोरी बर्न करती हैं, जिसमें बेली डांसिंग शामिल है। एक्ट्रेस को डांस करना बहुत पसंद है। उनके रुटीन में डांस एक्सरसाइज शामिल हैं।
जिम और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: नोरा फतेही जिम को मिस नहीं करती हैं। वह हर दिन खूब पसीना बहाती हैं। स्क्वैट्स, पुलअप्स, पुशअप्स और बर्पी जैसे एक्सरसाइज उनके रुटीन में शामिल है। वहीं ट्रेमडिल, स्ट्रेचिंग, और कार्डियो के जरिए बॉडी को टोन रखती हैं। इसके अलावा योग और मेडिटेशन के जरिए भी वे खुद को तरोताजा बनाए रखती हैं। वे अब 34 साल की हो गई हैं, लेकिन उनके चेहरे पर नूर किसी कमसिन हसीना के जैसे ही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

