OTT Release This Week: 21 से 26 जून के बीच कितनी मूवीज और वेब सीरीज OTT पर देखने को मिलेंगी? क्या सभी रिलीज एक ही प्लेटफॉर्म पर आएंगी? OTT कंटेंट देखने के लिए क्या सब्सक्रिप्शन जरूरी है?

अगर आप वीकेंड पर घर बैठे मनोरंजन का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। 21 से 26 जून के बीच डिफरेंट OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी और क्राइम ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इस हफ्ते की वॉचलिस्ट काफी शानदार है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स अपने दर्शकों के लिए नए कंटेंट की भरमार लेकर आ रहे हैं। कुछ रिलीज ऐसी हैं जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ नई कहानियां दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं OTT पर रिलीज होने वाले उन 8 मूवीज और सीरीज के बारे में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

OTT पर होगा जबरदस्त धमाका

21 से 26 जून तक ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। आप अपनी पसंद की फिल्म या सीरीज देखकर अपना वीकेंड प्लान कर सकते हैं। जानते हैं कौन सी मूवी और सीरीज किस तारीख को रिलीज होगी...

1. द एजेंसी सीजन 2

द एजेंसी सीजन 2 एक जासूसी थ्रिलर सीरीज है। इसका प्रीमियर 21 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। 10 एपिसोड की इस सीरीज माइकल फासबेंडर,जोडी टर्नर-स्मिथ, जेफरी राइट, रिचर्ड गेरे और कैथरीन वॉटरस्टन लीड रोल में हैं।

2. हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3

गेम ऑफ थ्रोन्स का प्रीक्वल हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3 22 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। बता दें कि ये सीजन जॉर्ज आरआर मार्टिन की किताब 'फायर एंड ब्लड' पर आधारित है। 8 एपिसोड की इस सीरीज में एम्मा डी आर्सी, मैट स्मिथ और ओलिविया कुक लीड रोल में हैं।

3. अवतार: फायर एंड ऐश

हॉलीवुड को मोस्ट पॉपुलर फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश 24 जून को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। डायरेक्टर जेम्स कैमरून की इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, ओना चैपलिन, केट विंसलेट, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग लीड रोल में हैं।

4. द अमेरिकन एक्सपेरिमेंट

द अमेरिकन एक्सपेरिमेंट की 5 पार्ट वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज 25 जून से ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। ये अमेरिका के लोकतंत्र की शुरुआत और डेवलपमेंट पर बेस्ड है।

5. द बेयर सीजन 5

द बेयर का सीजन 5 ओटीटी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। 8 एपिसोड की इस सीरीज में जेरेमी एलन व्हाइट, आयो एडेबिरी और एबोन मॉस बाचराच लीड रोल में हैं।

6. अवतार: द लास्ट एयरबेंडर सीजन 2

25 जून से ओटीटी नेटफ्लिक्स पर फैंटसी ड्रामा सीरीज अवतार: द लास्ट एयरबेंडर सीजन 2 देखा जा सकता है। इसमें डैनियल डे किम और केन लेउंग लीड रोल में हैं।

7. लिटिल ब्रदर

कॉमेडी फिल्म लिटिल ब्रदर 25 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेगी। इसमें जॉन सीना , एरिक आंद्रे , मिशेल मोनाघन और क्रिस्टोफर मेलोनी लीड रोल में हैं। इसके डायरेक्टर मैट स्पाइसर हैं।

8. राजा शिवाजी

रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी 26 जून से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेंगी। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख हैं।