मुंबई. फिल्म 'मैंने प्यार किया' से रातोंरात स्टार बनने वाली भाग्यश्री 51 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 23 फरवरी, 1969 को मुंबई में हुआ था। वे सांगली की पटवर्धन रॉयल मराठी फैमिली से ताल्लुक रखती है। एक हिट देने के बाद भी भाग्यश्री का करियर फ्लॉप ही रहा। दरअसल, डेब्यू की फिल्म की शूटिंग के दौरान ही भाग्यश्री ने घरवालों के खिलाफ जाकर ब्वॉयफ्रेंड हिमालय दासानी से भागकर शादी कर ली थी। उनके इस फैसले ने उनका करियर चौपट कर दिया।