मुंबई. अर्जुन रामपाल 47 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 26 नवंबर 1972 को जबलपुर में हुआ था। अर्जुन ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आए। हालांकि, बॉलीवुड में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। बता दें कि जहां उनके पिता बिजनेस मैन है तो वहीं मां स्कूल टीचर थी। अर्जुन की मां और पिता का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था। शादी के कुछ दिनों बाद ही मां और पिता का तलाक हो गया। तलाक के बाद अर्जुन की मां ने सिंगल पेरेंट बनकर अर्जुन की परवरिश की। अर्जुन ने फेमिना मिस इंडिया मेहर जेसिया से 1998 में शादी की थी। अर्जुन की दो बेटियां मायरा और महिका हैं। हालांकि, अब दोनों में तलाक हो गया है।
मुंबई. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चाएं होती रहती है। दोनों अक्सर साथ में पार्टीज और वेकेशन पर जाते नजर आते है। अब उनके बारे में एक बड़ी खबर सामने आईं है। दरअसल, एक इवेंट में रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने दोनों की शादी को लेकर खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं।
मुंबई. 'कसौटी जिंदगी की' शो में प्रेरणा का किरदार निभाकर मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद ग्लैमरस फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में पलक का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। 8 अक्टूबर, 2000 को जन्मी पलक श्वेता और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म किया था। तलाक के करीब 6 साल बाद 2013 में उन्होंने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। बताया जाता है कि पलक ने ही अपनी मां को दूसरी शादी के लिए एग्री किया था। श्वेता-अभिनव का बेटे है रेयांश।
मुंबई। पॉपुलर टीवी शो 'बेहद' की एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट हाल ही में एक फ्रेंड की शादी में शामिल हुईं। इस दौरान जेनिफर परफेक्ट ब्राइड्स मेड बनकर शादी में घूमती नजर आईं। शादी में सी ग्रीन गाउन पहनकर पहुंचीं जेनिफर ने दोस्तों के साथ जमकर एन्जॉय किया। इस दौरान उन्होंने अपनी एक फ्रेंड को Kiss भी किया। शादी के फोटो जेनिफर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनमें वो दोस्तों के साथ खुशनुमा पल बिताती नजर आ रही हैं।
नमिश तनेजा ने 2013 में टीवी शो 'एक नई पहचान' से करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने प्यार तूने क्या किया, स्वरागिनी, इक्यावन, मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो और विद्या जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है।
बता दें कि नोरा फतेही बिग बॉस सीजन 9 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने घर में 58वें दिन एंट्री ली थी, लेकिन 26 दिन बाद ही शो से बाहर हो गई थीं। नोरा आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं।
मुंबई। रवीना टंडन ने रविवार को फैमिली के साथ अपने ड्राइवर की शादी अटैंड की। इस मौके पर रवीना पति अनिल थडानी, बेटी राशा और बेटे रणवीर के साथ नजर आईं। शादी में रवीना पिंक कलर के एम्ब्रायडरी वाले अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके हसबैंड ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। वहीं बेटी राशा मिंट ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। बता दें कि रवीना पिछले दिनों डांस रियलटी शो 'नच बलिए' में बतौर जज नजर आईं थीं।
एक फोटो सामने आई है, जिसमें एक शख्स हूबहू आलिया भट्ट जैसा नजर आ रहा है। ये शख्स और कोई बल्कि फेमस यूट्यूब स्टार भुवन बाम है। कॉमेडियन और यूट्यूब स्टार भुवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
मुंबई. भोजपुरी फिल्मों से टीवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज डालती रहती है। पिछले दिनों मोनालिसा ने दुल्हन की तरह सजकर अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अब दुल्हन का लिबास उतारकर वे एकदम मॉर्डन लुक में आ गई हैं। उन्होंने हाल में शॉर्ट्स और टॉप में फोटो शेयर की है। इन फोटोज में वे कभी कार तो कभी बाइक चलाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वे जगंल की सड़क पर खड़े होकर पोज देती भी नजर रहा रही हैं। उनके नए लुक को फोटोज देख फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं उनके कर्ली बालों को देखकर फैन्स ने उन्हें सिम्पल और सिल्की हेयर स्टाइल रखने की भी सलाह दी।
मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में नंदिनी का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस माही विज इसी साल 21 अगस्त को बेटी की मां बनी हैं। डिलीवरी के बाद उनका वजन बढ़ गया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स के तानों से तंग आकर माही ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है।