मुंबई की सड़कों पर बुलेट लेकर निकलीं सोनाक्षी, सामने आने वाले लोगों को बार बार कहती रहीं हटो

सोनाक्षी सिन्हा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो बुलेट चलाते हुए नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने इस दौरान हैलमेट और काला चश्मा लगाया हुआ था। 

/ Updated: Feb 01 2020, 11:26 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो बुलेट चलाते हुए नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने इस दौरान हैलमेट और काला चश्मा लगाया हुआ था। साथ ही कैजुअल ड्रेस पहने दिख रही हैं। वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस को बुलेट चलाते देख कैमरामैन्स उनकी फोटोज और वीडियोज बनाने के लिए पागल हुए जा रहे हैं और सोनाक्षी सिन्हा सामने आ रहे लोगों को कहती दिख रही हैं कि वो सभी लोग सामने से हट जाएं। इसके साथ ही जैसे ही एक्ट्रेस को आगे रास्ता साफ मिलता है तो वो झट से बुलेट की स्पीड बढ़ा लेती हैं और आगे निकल जाती हैं। सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी राइडिंग स्किल एक्टिंग से ज्यादा अच्छी है।' इसी तरह एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। बहरहाल, अगर सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बाात की जाए तो वो पिछले साल रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में नजर आई थीं।