Pankaj Tripathi wife story: 'मिर्जापुर: द मूवी' के कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी पत्नी मृदुला को लेकर मजेदार किस्सा सुनाते नजर आए। जानें कैसे पत्नी के इग्नोर करने पर पंकज ने भरी महफिल में पूछ लिया सवाल।
'मिर्जापुर: द मूवी' के कालीन भईया यानी पंकज त्रिपाठी फिल्म अनाउसमेंट के बाद एक बार फिर छा गए हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनका मजाकिया अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पंकज बेहद शांत, जमीन से जुड़े और सरल स्वभाव के इंसान माने जाते हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला के बीच बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिली। पंकज चाह रहे थे कि पत्नी मृदुला उनकी बातों पर ध्यान दें और कुछ एक्स्प्रेशन दें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पत्नी की इंग्नोरेंस देख पंकज त्रिपाठी रह नहीं पाएं और भरी महफिल में पत्नी से पूछ ही लिया कि आखिर वो कहां बिजी हैं। जानिए आखिर पंकज त्रिपाठी और पत्नी के बीच क्या खास बातें हुई।
स्टेज से पत्नी को निहार रहे थे ‘कालीन भैया’
स्टेज में बैठे पंकज त्रिपाठी पत्नी की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि मेरी नजर उसपर जा रही है वो कुछ टाइप करती जा रही है। फिर इशारों में पत्नी बताती हैं कि वो फोन में बेटी से चैटिंग कर रही हैं। फिर पंकज कहते हैं कि बोल दो उसे कि पिता जी का कार्यक्रम शुरू हो गया है थोड़ी देर शांत हो जाए। ये सुनकर ऑडियंश हंसने लगती है।
आगे पंकज कहते हैं कि 25 साल पहले मैंने सुंदर महिला से विवाह किया था। अब मैं चाह रहा हूं कि मेरी बातों पर पत्नी कैसे रिएक्ट करती है। और मैं काफी देर से देख रहा हूं कि वो स्क्रीन में लगी हुई हैं। इस वाकये से माहौल खुशनुमा हो गया और हर कोई मुस्कुरा उठा। इस बात से साबित होता है कि पंकज के लिए अपनी पत्नी के रिएक्शन के बहुत ज्यादा मायने हैं।
स्ट्रगल में पंकज के साथ खड़ी रहीं मृदुला
15 जनवरी 2004 को पंकज त्रिपाठी ने मृदुला त्रिपाठी से शादी की थी। मुंबई में पंकंज के स्ट्रगल के दिनों में पत्नी मृदुला ने उनका बहुत साथ दिया। पेशे से एक शिक्षक मृदुला ने शुरुआती संघर्ष के दिनों में अकेला घर की जिम्मेदारी भी संभाली। आपको बताते चले कि एक्टर पंकज और मृदुला की एक बेटी भी है, जिसका नाम आशी त्रिपाठी है।
