Prakash Raj On Independence Day: साउथ एक्ट्रेस प्रकाश राज ने 15 अगस्त को देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने पोस्ट में उन्होंने ‘56 इंच की छाती’ का जिक्र करते हुए सरकार पर तंज कसा। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर प्रकाश राज अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर देश और सरकार से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, लेकिन उनके पोस्ट में सरकार पर तंज भी नजर आया।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश राज का पोस्ट

प्रकाश राज ने 15 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस पोस्ट में उन्होंने सरकार पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने ‘कीड़े-मकोड़े’ कहे जाने और नई पीढ़ी के जज्बे का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि

'तुमने उन्हें कीड़े-मकोड़े कहा.. लेकिन वे तो अगली पीढ़ी हैं। वे न्यूक्लियर टेस्ट में भी जिंदा रह सकते हैं। तो, प्यारे दोस्त, तुम्हारी 56 इंच की छाती, उनके जोश का सामना नहीं कर पाएगी, बेहतर होगा कि तुम उन्हें शुभकामनाएं दो और थोड़ा आराम करो, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।'

Scroll to load tweet…

वोट को लेकर भी दिया था बयान

प्रकाश राज का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब वह अपने वोटर आईडी और वोटर लिस्ट से जुड़े विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा था कि अगर उनका एक वोट छीना भी जाता है, तो वह ऐसे 10 लोगों को इंफ्लुएंस कर सकते हैं, जो सरकार को सत्ता से हटाने के लिए वोट करें।

और पढ़ें: आखिर क्यों ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी का यश रखते थे खास ख्याल

वोटर लिस्ट विवाद क्या है?

प्रकाश राज ने दावा किया था कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर सवाल उठाए थे और कहा था कि वह बेंगलुरु में ही पैदा हुए, यहीं पले-बढ़े, पढ़ाई और थिएटर किया और इसी शहर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, बाद में बीजेपी कर्नाटक ने उनके दावे को खारिज किया। बीजेपी की ओर से कहा गया कि SIR प्रक्रिया के लिए डेटा फ्रीज होने के समय वोटर लिस्ट में प्रकाश राज का नाम मौजूद था और बाद की BLO जांच में उनके रजिस्टर्ड पते से दूसरी जगह चले जाने की बात सामने आई।

इसे भी पढ़ें: 15 अगस्त का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? ‘गदर 2’ से ‘स्त्री 2’ तक, इन फिल्मों ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई