क्या फिल्म सेट पर प्रिया बापट के साथ हदें पार हुईं? एक किसिंग सीन कैसे बना एक्ट्रेस के लिए परेशानी का सबब? को-एक्टर ने कैसे लगातार हद पार करते हुए एक्ट्रेस को किया परेशान? क्यों एक्ट्रेस के पति उमेश कामत को बीच में आना पड़ा? प्रिया बापट ने अपने करियर का सबसे डरावना सच उजागर किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक बेहद असहज और परेशान करने वाला अनुभव शेयर किया है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में प्रोफेशनल बाउंड्रीज को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किस तरह एक फिल्म के दौरान एक किसिंग सीन से शुरू हुई असुविधा धीरे-धीरे सेट पर अनुचित व्यवहार में बदल गई। उन्होंने यह भी कहा कि एक को-एक्टर ने शूटिंग के दौरान और उसके बाद भी उनकी पर्सनल स्पेस का सम्मान नहीं किया। इस पूरे अनुभव ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया और लंबे समय तक असहज स्थिति में रखा।

प्रिया बापट का करियर की शुरुआत का बुरा अनुभव
39 साल की प्रिया बापट ने फिल्मफेयर से हुई बातचीत में बताया कि यह उनके शुरुआती फिल्मों में से एक थी, जब वे इंडस्ट्री को समझ ही रही थीं। स्क्रिप्ट रीडिंग के दौरान ही उन्हें एक किसिंग सीन को लेकर असहजता महसूस हुई थी, लेकिन उन्हें यह भरोसा दिया गया कि यह कहानी का हिस्सा है। बकौल प्रिया, “यह मेरे लिए जरूरी नहीं लग रहा था, लेकिन मुझे कहा गया कि यह कहानी के लिए जरूरी है।” उन्होंने कहा कि शुरुआत में ही उन्हें इस सीन को लेकर डाउट थे, लेकिन डायरेक्टर के दबाव के कारण उन्होंने इसे शूट किया।
फिल्म के सेट पर को-एक्टर ने पार की हदें
प्रिया बापट ने सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जब वे अपने को-एक्टर के साथ गाने की शूटिंग कर रही थीं, तब उसने इम्प्रोवाइजेशन के नाम पर फिजिकल इंटीमेसी बढ़ानी शुरू कर दी थी। प्रिया बताती हैं, "वह बार-बार मुझे किस करता रहा और मैं उस समय खुद के लिए स्टैंड नहीं ले पाई क्योंकि मुझे समझ नहीं था कि इसे कैसे हैंडल करूं।"
शूटिंग के बाद भी पीछा करता रहा को-एक्टर
प्रिया ने आगे बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद भी वह को-एक्टर लगातार उन्हें मैसेज करता रहा। स्विमिंग सीखाने, डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए मिलने जैसी बातें करता रहा। दुर्भाग्य से दोनों एक ही होटल में ठहरे थे, जिसके चलते हालात और बदतर हो गए।
पति उमेश कामत ने पूरी स्थिति को संभाला
स्थिति बिगड़ने पर प्रिया बापट ने अपने पति उमेश कामत को कॉल किया। इसके बाद उमेश तुरंत भोपाल पहुंचे और तीन दिन तक सेट पर उनके साथ रहे। प्रिया के मुताबिक़, यह उनके करियर का सबसे असहज अनुभव था और इसके बाद ऐसा कुछ दोबारा कभी नहीं हुआ। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिया जल्दी ही नए प्रोजेक्ट Dalimb: The Myth के साथ साइकोलॉजिकल जॉनर में वापसी करने जा रही हैं। प्रिया अवेन निर्देशित इस फिल्म में प्रिया बापट के साथ जीतेंद्र कुमार, क्षितिज दाते और कविन दवे जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।
