- Home
- Entertainment
- Pushpa Impossible में एंट्री ले रही यह 24 साल की हीरोइन कौन? 7 PHOTO के साथ जानिए सबकुछ
Pushpa Impossible में एंट्री ले रही यह 24 साल की हीरोइन कौन? 7 PHOTO के साथ जानिए सबकुछ
Pushpa Impossible new actress: टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में शामिल 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में नई और धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इस एंट्री के साथ करुना पांडे स्टारर इस शो में बड़ा ट्विस्ट आ सकता है। जानिए शो में एंटर होने वाली इस नई एक्ट्रेस के बारे में.…

पुष्पा इम्पॉसिबल के प्रोमो में दिखी नई हीरोइन
'पुष्पा इम्पॉसिबल' के प्रीकैप में इन दिनों एक नई हीरोइन दिखाई जा रही है, जो सबका ध्यान खींच रही है। प्रीकैप के मुताबिक़, लाल ड्रेस पहने हुए एक लड़की तेज रफ़्तार कार से आती है। उस कार पर लगे खून के दाग पानी के प्रेशर से साफ़ करती है।
नई हीरोइन का एक डायलॉग भी
प्रीकैप के बैकग्राउंड में एक डायलॉग भी है, "अमीर की गाड़ी से टकराने का टू-फोल्ड फायदा। या तो शानदार मौत मिलेगी या शानदार कंपनसेशन। जो कि दोनों ही गरीब की किस्मत में नहीं हैं। अफ़सोस खून के दाग हमें ही साफ़ करने पड़ते हैं पैसों से।"
कौन है 'पुष्पा इम्पॉसिबल' की ये नई हीरोइन
'पुष्पा इम्पॉसिबल' में जिस नई एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है, उनका नाम है मुस्कान बामने। उनका रोल क्या होगा? यह अभी तक साफ़ नहीं हुआ है। लेकिन प्रीकैप ने यह साफ़ कर दिया है कि वे किसी रईसजादी के रोल में नज़र आएंगी और संभव है कि उनका मुकाबला पुष्पा (करुणा पांडे) से होगा।
मुस्कान बामने कितने साल की हैं?
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार मुस्कान बामने की उम्र 24 साल है। उनका जन्म 25 अक्टूबर 2001 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। जबकि वे मूलरूप से मध्य प्रदेश के ही इटारसी शहर की रहने वाली हैं।
'अनुपमा' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं मुस्कान बामने
मुस्कान बामने ने टीवी पर कई पॉपुलर शो किए हैं। इनमें 'हमारा हीरो शक्तिमान', 'गुस्ताख दिल', 'बकुला बुआ का भूत' और 'क्राइम पेट्रोल' आदि शामिल हैं। लेकिन उन्हें पहचान पॉपुलर शो 'अनुपमा' से मिली, जिसमें वे अनुपमा (रूपाली गांगुली) की बेटी पाखी शाह के रोल में नज़र आईं।
बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आ चुकीं मुस्कान बामने
मुस्कान बामने को बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जा चुका है। वे 2014 में रिलीज हुई 'योद्धा' में छोटे से रोल में नज़र आई थीं। फिर 2017 में आई 'हसीना पारकर' में उन्हें देखा गया। 2018 में रिलीज हुई 'हेलीकाप्टर इला' में भी उन्होंने छोटा सा, लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाया था।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं मुस्कान बामने
मुस्कान बामने सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे खुद यहां 240 प्रोफाइल्स को फॉलो करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।