महेश भट्ट अपनी नातिन राहा कपूर से बहुत प्यार करते हैं। वो कहते हैं कि उसके अंदर एक अलग एनर्जी है। वो रणबीर कपूर और आलिया से भी आगे निकलेगी। इतना ही नहीं, उसका बचपन देखकर उन्हें अपनी बेटी पूजा भट्ट के बचपन की याद आ जाती है।

फिल्ममेकर महेश भट्ट ने अपनी नातिन राहा कपूर को लेकर दिल की बात कही है। उन्होंने बताया कि राहा के परिवार में आने से घर का पूरा माहौल बदल जाता है। महेश भट्ट के मुताबिक, छोटी सी राहा में ऐसी खास एनर्जी है कि जब वह घर में होती हैं तो सबका फोकस उन्हीं पर चला जाता है। इतना ही नहीं, फिल्ममेकर ने भविष्यवाणी तक कर दी कि राहा एक दिन अपने माता-पिता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से भी काफी आगे निकल जाएंगी।

‘राहा रणबीर और आलिया से मीलों आगे निकलेगी’

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में महेश भट्ट ने राहा की तारीफ करते हुए कहा कि वह बाकी लोगों से बिल्कुल अलग हैं। उनके अंदर एक अलग तरह की एनर्जी और वाइब है, जो पूरे परिवार को प्रभावित करती है। महेश भट्ट ने कहा,

“वो रणबीर कपूर और आलिया से मीलों आगे निकलेगी। वो अलग है। उसकी अलग वाइब है। जब वो आती है, तो पूरा घर उसकी एनर्जी के कब्जे में आ जाता है। उन कुछ घंटों के लिए वही हर चीज का केंद्र बन जाती है।”

Grandparents' Day पर राहा के साथ पहुंचे थे महेश भट्ट

महेश भट्ट ने यह भी बताया कि वह हाल ही में राहा के स्कूल में आयोजित Grandparents' Day कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस मौके पर वह अपनी पत्नी और राहा की दादी नीतू कपूर के साथ स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने उस खूबसूरत पल को याद करते हुए बताया कि उस समय राहा के साथ चलते हुए उन्हें अपनी बेटी पूजा भट्ट के बचपन की याद आ गई। महेश भट्ट ने कहा कि उस वक्त उनकी पत्नी सोनी राजदान इस्तांबुल में थीं।

Ramayana Release Date: 'रामायण' रिलीज डेट बदली? 6 नवंबर नहीं भारत में दिवाली के इस दिन होगी रिलीज

साबुन के बुलबुलों के बीच राहा का हाथ थामा

महेश भट्ट ने राहा के साथ बिताए उस पल को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि वे साबुन के बुलबुलों के बीच चल रहे थे। एक तरफ उन्होंने राहा का हाथ पकड़ रखा था, जबकि दूसरी तरफ नीतू कपूर ने राहा का हाथ थाम रखा था। महेश भट्ट के लिए यह पल सिर्फ एक दादा और पोती के बीच की खूबसूरत याद नहीं था, बल्कि इसने उन्हें कई साल पीछे पहुंचा दिया। उन्हें अपनी बेटी पूजा भट्ट के बचपन के दिन याद आ गए।

राहा ने दिलाई पूजा भट्ट के बचपन की याद

महेश भट्ट ने बताया कि राहा के साथ चलते हुए उन्हें अचानक ऐसा महसूस हुआ जैसे समय पीछे लौट गया हो। उन्होंने कहा कि उन्होंने बचपन में ऐसा अनुभव सिर्फ पूजा के साथ किया था। फिल्ममेकर के मुताबिक, राहा उन्हें पूजा के बचपन की एक लाइव झलक जैसी लगती हैं। यही वजह है कि राहा के साथ बिताया वह पल उनके लिए भावुक और यादगार बन गया।

इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' में कौन है नई मिस्ट्री गर्ल? एक्स का नाम देख फैंस हुए एक्साइटेड