रितेश देशमुख अपनी फिल्म राजा शिवाजी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि फिल्म 1 मई को रिलीज हो रही है। इसी बीच फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है और साथ ही कुछ बदलाव करने को भी कहा है। ये ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे रितेश ने लिखा और निर्देशित किया है। 

रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म राजा शिवाजी का हाल ही में जोरदार ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया। 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही मूवी का प्रमोशन शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आई है कि फिल्म को सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेशन दे दिया है, साथ ही फिल्म में कई बदलाव करने के भी आदेश दिए हैं। बता दें कि ये मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसके राइटर और डायरेक्टर रितेश देशमुख हैं। फिल्म में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजा शिवाजी के कौन से सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

फिल्म राजा शिवाजी अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। इसी बीच खबर आ रही है कि इसको सेंसर से सर्टिफिकेट मिल गया है। साथ ही इसमें कई बदलाव करने के भी आदेश दिए गए हैं। खबरों की मानें तो सीबीएफसी ने राजा शिवाजी के मेकर्स को डिस्क्लेमर में सुधार करने और इसमें और ज्यादा स्पष्टता लाने का निर्देश दिए हैं। साथ ही वॉयस ओवर जोड़ने को भी कहा। बोर्ड ने फिल्म के टाइटल को लेकर भी स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके अलावा हिस्टोरिकल रिफ्रेंस की भी डिमांड की है, जिसके जरिए फिल्म की स्क्रिप्ट, डायलॉग्स और गाने तैयार किए हैं। फिल्म में प्रमुख घटनाओं की तारीख भी मेंशन करने को कहा गया है। वहीं, कुछ सीन में भी कट कर दिए गए हैं, एक छोटे बच्चे का गला काटने का सीन कट किया गया है। म्यूट विजुअल्स में ऑडियो डालने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें... Raja Shivaji Actors Age: कितनी है राजा शिवाजी के इन 8 हीरो की असली उम्र, 5 तो 60 पार

कितना है फिल्म राजा शिवाजी का रनटाइम

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी को हिंदी के साथ मराठी में रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों फिल्मों का रनटाइम अलग-अलग हैं। बता दें कि हिंदी फिल्म का रनटाइम 3.8 घंटे हैं और मराठी मूवी का रनटाइम 3.16 घंटे हैं। रितेश ने फिल्म को 100 करोड़ के बजट में तैयार किया है। ये फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित है। फिल्म की प्रोड्यूसर जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे है। इसमें रितेश के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख, जीतेंद्र जोशी, सिद्धार्थ जाधव, विद्या बालन लीड रोल में हैं। इसे मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। इसमें संगीत अजय-अतुल का है।

ये भी पढ़ें... Raja Shivaji की 'साईबाई भोंसले' ने किया 15 हिंदी फिल्मों में काम, सिर्फ एक 200