- Home
- Entertainment
- Rajat Sharma की बेटी की शादी में शाहरुख-सलमान, पत्नी संग दिखे कॉमेडियन कपिल शर्मा, PHOTOS
Rajat Sharma की बेटी की शादी में शाहरुख-सलमान, पत्नी संग दिखे कॉमेडियन कपिल शर्मा, PHOTOS
जर्नलिस्ट रजत शर्मा की बेटी दिशा शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने सुदर्शन एमजे से शादी। बीती रात दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इसमें राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। सलमान से शाहरुख खान तक इस मौके पर दिखे।

रजत शर्मा की बेटी की शादी
जानेमाने पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा और सुदर्शन एमजे शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी का रिसेप्शन ग्रैंड लेवल पर आयोजित किया गया। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए।
शाहरुख खान
रजत शर्मा की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में शाहरुख खान भी पहुंचे थे। इस मौके पर शाहरुख ब्लैक सूट में हैंडसम नजर आए।
ये भी पढ़ें... Rashmika Mandanna का New Photoshoot में दिखा किलर लुक, नजरें हटाना मुश्किल
सलमान खान
सलमान खान और रजत शर्मा में गहरी दोस्ती है। सलमान भी उनकी बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। सलमान के साथ बहन अर्पिता और बहनोई आयुष शर्मा भी थे।
पत्नी के साथ कपिल शर्मा
रजत शर्मा की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आए। कपिल यहां पत्नी गिन्नी के साथ पहुंचे थे।
मधुर भंडाकर-दिलेर मेहंदी
रजत शर्मा की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड डायरेक्टर मधुर भंडाकर भी नजर आए। वहीं, पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी भी इस मौके पर पत्नी के साथ दिखे।
जया बच्चन
जया बच्चन भी रजत शर्मा की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में शानिल हुई। इस मौके पर जया क्रीम गोल्डन वर्क वाली साड़ी में दिखीं।
ये भी पढ़ें... Ramayana: साई पल्लवी से पहले किन हीरोइनों ने किया सीता का रोल, सबसे पहली Sita कौन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।