जहरीले कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती एक्टर राजेश शर्मा की सेहत में सुधार बताया गया है। इस बीच अक्षय कुमार ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

दिग्गज एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर सामने आई खबरों ने उनके फैन्स की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने करीबी दोस्त के लिए इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। इसी बीच राजेश शर्मा की टीम ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए सोशल मीडिया पर चल रही कई अफवाहों को भी गलत बताया है।

Rajesh Sharma Health Update: अक्षय कुमार ने क्या कहा?

राजेश शर्मा की तबीयत की खबर सामने आने के बाद अक्षय कुमार ने एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, "शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद मेरे प्रिय दोस्त राजेश की तबीयत के बारे में सुनकर बहुत चिंता हो रही है। महादेव उन्हें जल्द और पूरी तरह स्वस्थ करें। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है।" अक्षय और राजेश शर्मा 'स्पेशल 26', 'लक्ष्मी', 'मिशन रानीगंज' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार के को-स्टार राजेश शर्मा ICU में भर्ती, जानिए उन्हें क्या हुआ और अब कैसी है हालत?

फैंस ने राजेश शर्मा के लिए क्या दुआएं मांगीं?

अक्षय कुमार की पोस्ट के बाद फैंस ने भी एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। एक यूजर ने लिखा, "कीड़े को नहीं पता था कि उसने किस दिग्गज कलाकार को काट लिया। राजेश सर, जल्दी ठीक हो जाइए। आपकी मुस्कान जल्द लौटे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "राजेश सर, जल्दी स्वस्थ हो जाइए। आपने फिल्मों और टीवी के जरिए हमें अनगिनत यादगार पल दिए हैं।" वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, "महादेव आपको शक्ति दें और आप पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर लौटें। जल्द स्वस्थ हों।"

Scroll to load tweet…

दिग्गज एक्टर राजेश शर्मा को क्या हुआ?

रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास स्टारर फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया। शुरुआत में उन्होंने इसे गंभीर नहीं माना, लेकिन कुछ घंटों बाद उनके पैर में तेज दर्द और तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार की 'वेलकम 4' कन्फर्म! डायरेक्टर अहमद खान ने किया बड़ा खुलासा

Rajesh Sharma Latest Health Update: क्या हालत अब पहले से बेहतर है?

राजेश शर्मा के असिस्टेंट और मैनेजर ने उनकी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा, "राजेश जी पहले से बेहतर हैं। उनकी तबीयत को लेकर बहुत फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। मैं 24 घंटे उनके साथ हूं और ऐसा कुछ नहीं है। संक्रमण अभी उनके पैर में है और लगातार सुधार हो रहा है। मैंने कहीं पढ़ा कि संक्रमण फेफड़ों तक पहुंच गया है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में वह काफी बेहतर हो जाएंगे।"