सुपरस्टार रजनीकांत ने युवाओं को स्टार्स के प्रति हद से ज़्यादा दीवानगी को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को अपनी पढ़ाई और भविष्य के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।

रजनीकांत ने युवाओं को चेतावनी दी है कि वे अपने पसंदीदा स्टार्स के लिए दीवानगी में किसी खतरे में न पड़ें। उन्होंने कहा, "पढ़ाई और अपने भविष्य पर ध्यान दो। शराब और ड्रग्स के आदी मत बनो। अगर हीरो के पीछे भागते हुए तुम्हें कुछ हो गया, तो नुकसान सिर्फ तुम्हारा होगा। इसलिए, अपनी सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दो।"

सुपरस्टार रजनीकांत ने युवाओं को स्टार्स के प्रति दीवानगी को लेकर यह कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को अपनी पढ़ाई और भविष्य के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए और ड्रग्स या शराब की लत से दूर रहना चाहिए। एक्टर विजय के फैन्स के साथ हुई करूर की दुखद घटना को याद करते हुए रजनीकांत ने साफ किया कि अगर हीरो के पीछे भागते हुए फैन्स खुद को चोट पहुंचाते हैं, तो नुकसान सिर्फ उनका होता है, किसी और का नहीं।

रजनीकांत ने कहा, "नौजवानों को अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर सीरियस होना चाहिए। इस उम्र में पढ़ाई पर ध्यान देना ही उनकी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। युवाओं को थोड़ा सावधान रहना होगा। इस तरह हीरो के पीछे भागते हुए अगर आपको कोई चोट लगती है, तो नुकसान आपका ही है। हमेशा अपनी सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दें। आपको हमेशा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और स्वस्थ रहना चाहिए। प्लीज़, ड्रग्स या शराब के आदी न बनें।"

ज़िंदगी नरक बन सकती है

उन्होंने आगे कहा, "इससे न सिर्फ आपकी लाइफ, बल्कि आपके माता-पिता और चाहने वालों की ज़िंदगी भी नरक बन सकती है।" रजनीकांत के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, वह नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'जेलर 2' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में मोहनलाल, शाहरुख खान, शिवराजकुमार, विजय सेतुपति, विनायकन और सूरज वेंजारामूडु जैसे बड़े स्टार्स भी शामिल हैं।