28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम इस आर्टिकल में उन 3 सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो रियल लाइफ में भाई-बहन हैं और एक साथ मूवी में भी नजर आ चुके हैं।

फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जिनका रिश्ता सिर्फ कैमरे के सामने नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी है। बॉलीवुड में कई भाई-बहन और भाई-भाई की जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने एक ही फिल्म में साथ काम किया और दर्शकों को अपना रियल बॉन्ड पर्दे पर भी देखने का मौका दिया। खास बात यह है कि कुछ कलाकारों ने फिल्मों में रियल लाइफ की तरह ही भाई-बहन का किरदार निभाया, जबकि कुछ फिल्मों में उनका रिश्ता अलग था। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ दिलचस्प जोड़ियों के बारे में।

हुमा कुरैशी और साकिब सलीम – ‘दोबारा: सी योर ईविल’

हुमा कुरैशी और साकिब सलीम सगे भाई-बहन हैं। दोनों ने 2017 की हॉरर फिल्म ‘दोबारा: सी योर ईविल’ में पहली बार साथ स्क्रीन शेयर की थी। खास बात यह थी कि फिल्म में भी दोनों ने भाई-बहन का ही किरदार निभाया था। दोनों ने इंटरव्यू में बताया था कि रियल लाइफ की बॉन्डिंग ने फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस और इम्प्रोवाइजेशन में मदद की। इनकी बॉन्डिंग इतनी मजबूत है कि उन्होंने मिलकर 'सलीम सिबलिंग्स' नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च किया है, जिसके तहत वे फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर -‘हसीना पारकर’

श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर भी रियल लाइफ में भाई-बहन हैं। दोनों ने फिल्म ‘हसीना पारकर’ में साथ काम किया था। फिल्म में श्रद्धा ने हसीना पारकर का किरदार निभाया, जबकि सिद्धांत ने उनके भाई दाऊद इब्राहिम की भूमिका निभाई। यानी रियल लाइफ का भाई-बहन का रिश्ता पर्दे पर भी नजर आया।

शाहिद कपूर और सनाह कपूर - ‘शानदार’

शाहिद कपूर और सनाह कपूर सौतेले भाई-बहन हैं और दोनों ने फिल्म ‘शानदार’ में साथ काम किया था। सनाह ने इसी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में शाहिद और सनाह के किरदार भाई-बहन नहीं थे, लेकिन दोनों का रियल लाइफ रिश्ता होने के कारण यह जोड़ी खास बन गई।

और पढ़ें: 'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी...', कंगना रनौत का कृति सेनन के ऐड पर निकाला गुस्सा

बहन-भाई की ये जोड़ियां भी हैं शानदार

इनके अलावा कुछ भाई-बहन ऐसे हैं, जिन्होंने पर्दे पर भले ही साथ काम नहीं किया हो, लेकिन एक दूसरे के करियर में बहुत ही योगदान दिया है। इसी में एक नाम तेलगु अभिनेता वरुण तेज और उनकी बहन निहारिका कोनिडेला का है। दोनों ही अभिनय की दुनिया में हैं। निहारिका ने भले ही भाई के साथ स्क्रीन नहीं शेयर किया, लेकिन वो प्रोड्यूसर बनकर 'भारी' मूवी बना रही हैं, जिसमें वरुण एक्टर होंगे।

एकता कपूर और तुषार कपूर

एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स चलाती हैं। वो अपने भाई तुषार के लिए ढेर सारी मूवी बनाई हैं। दोनों की बॉन्डिंग बहुत ही जबरदस्त है।

और पढ़ें: Raksha Bandhan Songs: ‘फूलों का तारों का’ से ‘मेरी प्यारी बहनिया’ तक, राखी पर ये 10 गाने बना देंगे दिन यादगार