राम चरण के पास पहुंचने की कोशिश करने वाले फैन के साथ क्या हुआ? राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंता का असली नाम क्या बताया जाता है? घटना के बाद राम चरण ने उस फैन के साथ कैसा व्यवहार किया?

नई दिल्ली: अपने फेवरेट स्टार्स को देखने और छूने की चाहत में फैन्स कई बार हदें पार कर देते हैं। ऐसा ही कुछ एक्टर राम चरण के साथ हुआ, जब एक फैन उनके बहुत करीब आने की कोशिश करने लगा। लेकिन, उनके बॉडीगार्ड ने जिस फुर्ती से फैन को उठाया, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना हाल ही में 'पेद्दी' फिल्म के प्री-रिलीज़ इवेंट के दौरान हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्टेज पर राम चरण अपनी टीम और को-स्टार्स के साथ बैठे थे। तभी अचानक एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी तरफ बढ़ने लगा। लेकिन इससे पहले कि वो एक्टर तक पहुंच पाता, उनके बॉडीगार्ड केविन कुंता बिजली की तेज़ी से आए और उस फैन को अकेले ही उठाकर वहां से ले गए। इस अफरातफरी में पास बैठीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी गिरते-गिरते बचीं। बाद में, राम चरण ने दरियादिली दिखाते हुए उस फैन को अपने पास बुलाया, उससे बात की और एक फोटो भी खिंचवाई। इस घटना के बाद से बॉडीगार्ड केविन कुंता सोशल मीडिया पर हीरो बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केविन की एक दिन की सैलरी 2 से 4 लाख रुपये तक है।

कौन हैं केविन कुंता?

केविन कुंता पिछले चार साल से राम चरण और उनके परिवार के बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं। हालांकि, हाल के दिनों में ही राम चरण के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। केविन गांबिया के एक इंटरनेशनल प्रोफेशनल MMA (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर हैं। उनका जन्म 1998 में गांबिया में हुआ था और उनकी लंबाई 6 फीट 5 इंच है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि केविन का असली नाम अब्दु कादिर सोव है। गांबिया रेसलिंग एसोसिएशन के अनुसार, केविन को 'मामा लामिन ऑफ बारा' के नाम से भी जाना जाता है।

View post on Instagram