रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। हालांकि, मूवी टीजर को सोशल मीडिया पर जमकर क्रिटिसाइज किया जा रहा है। इसी बीच डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म के ओटीटी स्ट्रीमिंग डिटेल भी सामने आ गई हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने के बाद अब फैन्स धुरंधर 2 की रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मूवी मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट का टीजर मंगलवार को रिवील किया। सामने आया टीजर काफी एक्शन पैक्ड है, लेकिन देखने वालों को ये ज्यादा दमदार नहीं लगा। लोगों का कहना है कि धुरंधर के कुछ सीन्स को मिलाकर दूसरे पार्ट का टीजर बना दिया। इसी बीच फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने की जानकारी भी सामने आ चुकी है। पढ़ते हैं डिटेल में...
किस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी धुरंधर 2
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के बाद से ही टॉप रैंकिंग पर छाई हुई है। हालांकि, आदित्य धर द्वारा निर्देशित इसके सीक्वल धुरंधर द रिवेंज के स्ट्रीमिंग राइट्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को धुरंधर 2 का पहला पोस्टर जारी हुआ, जिससे साफ पता चला कि फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार होगा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो स्ट्रीमिंग अधिकार अक्सर कॉम्पिटेटिव बिडिंग के जरिए तय किए जाते हैं। जहां नेटफ्लिक्स ने पहली फिल्म के अधिकार हासिल किए, वहीं जियोहॉटस्टार ने दूसरी फिल्म के अधिकार अधिक कीमत पर प्राप्त किए हैं। बता दें कि थिएटर में रिलीज के 8 हफ्ते बाद फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाता है। इसे देखते हुए धुरंधर का सीक्वल के 14 मई तक जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकता है। वहीं, फिल्म के म्यूजिक राइट्स भी बदल गए हैं। पहले भाग का साउंडट्रैक सारेगामा ने जारी किया था, वहीं धुरंधर: द रिवेंज के संगीत अधिकार टी-सीरीज ने हासिल कर लिए हैं। सूत्र का कहना है कि धुरंधर 2 का फैन्स को बेसब्री से इंतजार हैं और ट्रेडर्स ने इसे पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ये साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Teaser Out: कैसा है रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर, 1.12 मिनट में मचा डाली तबाही
फिल्म धुरंधर 2 के बारे में
फिल्म धुरंधर 2 लेखक-निर्देशक आदित्य धर हैं। इसे जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। धुरंधर 2 का टीजर सामने आ चुका है, इसे देखकर कहानी का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। दूसरे पार्ट में जसकिरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के हमजा अली मजारी बनने की कहानी दिखाई जाएगी। इसके साथ ही ल्यारी पर उसका कब्जा भी दिखाया जाएगा। फिल्म में रणवीर के साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी भी नजर आएंगे। हालांकि, टीजर में सिर्फ 4 बड़े चेहरे ही देखने को मिले। मूवी 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया
