MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 से रणवीर सिंह बनाएंगे वो रिकॉर्ड, जो अभी सिर्फ SRK के पास, इस मामले में बनेंगे नं. 1!

Dhurandhar 2 से रणवीर सिंह बनाएंगे वो रिकॉर्ड, जो अभी सिर्फ SRK के पास, इस मामले में बनेंगे नं. 1!

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त माहौल बना रही है। एडवांस बुकिंग और ओवरसीज प्री-सेल्स को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस फिल्म के साथ रणवीर सिंह वह रिकॉर्ड बना लेंगे, जो अभी तक सिर्फ शाहरुख़ खान के पास है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 13 2026, 10:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
एडवांस बुकिंग में 'धुरंधर 2' का तूफान
Image Credit : JioStudios youtube

एडवांस बुकिंग में 'धुरंधर 2' का तूफान

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' एडवांस बुकिंग के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पेड प्रीव्यू के लिए यह फिल्म लगभग 22.3 करोड़ रुपए ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखा जा रहा है, जिसके चलते टिकटों की प्री-सेल तेजी से बढ़ रही है। इससे साफ पता चल रहा है कि फिल्म की ओपनिंग बेहद बड़ी हो सकती है। यह ओपनिंग 100 करोड़ के पार जा सकती है।

26
पहले पार्ट की सफलता से बढ़ी उम्मीदें
Image Credit : Asianet News

पहले पार्ट की सफलता से बढ़ी उम्मीदें

फिल्म के पहले पार्ट 'धुरंधर' ने दुनियाभर में लगभग 1350 करोड़ रुपए की कमाई की। यही वजह है कि सीक्वल से ट्रेड को और भी ज्यादा उम्मीदें हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ऑडियंस का रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो इस फिल्म का 1500 से 2000 करोड़ रुपए तक का ग्लोबल कलेक्शन भी संभव हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 ने तोड़ डाला पेड प्रीव्यू का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, बॉलीवुड ही नहीं, अब देशभर में नं. 1

36
1000 करोड़ क्लब में हो सकती हैं रणवीर सिंह की दो फ़िल्में
Image Credit : X

1000 करोड़ क्लब में हो सकती हैं रणवीर सिंह की दो फ़िल्में

अगर 'धुरंधर 2' दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करती है तो रणवीर सिंह एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। 'धुरंधर' के बाद यह लगातार उनकी दूसरी फिल्म होगी, जो इस क्लब में दस्तक देगी। अगर ऐसा होता है तो वे शाहरुख़ खान की बराबरी कर लेंगे। अभी तक लगातार दो 1000 करोड़ ग्रॉसर देने का रिकॉर्ड केवल शाहरुख खान के नाम ही है, जिन्होंने 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ के साथ यह कारनामा किया था।

46
 रणवीर सिंह इस मामले में बनेंगे नं. 1 स्टार
Image Credit : X

रणवीर सिंह इस मामले में बनेंगे नं. 1 स्टार

अगर 'धुरंधर : द रिवेंज' दुनियाभर में 1000 करोड़ क्लब में शामिल होती है तो यह इंडियन सिनेमा के इतिहास में पहला मौक़ा होगा, जब एक ही फ्रेंचाइजी की दो फ़िल्में इस क्लब में पहुंचेंगी। अभी तक देश की किसी और फ्रेंचाइजी ने यह कमाल नहीं दिखाया है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge Box Office: प्रभास का रिकॉर्ड टूटना तय! 'धुरंधर 2' पहले दिन करेगी इतनी कमाई?

56
विदेशों में भी 'धुरंधर : द रिवेंज' जबरदस्त प्री-सेल
Image Credit : Facebook

विदेशों में भी 'धुरंधर : द रिवेंज' जबरदस्त प्री-सेल

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार बताई जा रही है। खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका (अमेरिका और कनाडा) में फिल्म की प्री-सेल्स काफी मजबूत हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दुनियाभर में ओपनिंग के दिन 150 करोड़ रुपए से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है।

66
'धुरंधर : द रिवेंज' की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
Image Credit : Facebook

'धुरंधर : द रिवेंज' की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

'धुरंधर 2' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसे जियो स्टूडियोज व बी62 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शो होंगे। फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रणवीर सिंह
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
शाहरुख़ ख़ान
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन है बॉलीवुड की ये सबसे फिसड्डी Star Kid, एक गलती से हुई बर्बाद-26 साल से किसी ने नहीं देखा
Recommended image2
मोनालिसा-फरमान खान की शादी पर बवाल: एक के पिता को नामंजूर, दूसरे के पापा बोले- 'बेटी को बचा लो'
Recommended image3
Sooraj Barjatya Daughter Wedding Reception में उमड़ा बॉलीवुड, 8 PHOTO में देखें कौन-कौन पहुंचा?
Recommended image4
Dhurandhar 2 ने तोड़ डाला पेड प्रीव्यू का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, बॉलीवुड ही नहीं, अब देशभर में नं. 1
Recommended image5
Friday OTT Release: कॉमेडी-थ्रिलर का कॉकटेल, फिल्में-वेब सीरीज देख वीकेंड बनाएं मजेदार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved