41 साल के हो चुके रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवीज का उनके फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जानिए 'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता के बाद वे किन फिल्मों में दिखेंगे।

बॉलीवुड के धुरंधर स्टार रणवीर सिंह 41 साल के हो गए हैं। 6 जुलाई 1985 को मुंबई पैदा हुए रणवीर 16 साल से फिल्मों में एक्टिव हैं। 2010 में 'बैंड बाजा बारात' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और फिर 'गोलियों की रासलीला : राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'सिम्बा' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई। खासकर 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे बैंकेबल स्टार्स की फेहरिस्त में खड़ा कर दिया। 'धुरंधर द रिवेंज' के ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर बनने के बाद जानिए रणवीर सिंह आगे कौन-सी फिल्मों में नज़र आ रकते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. प्रलय

जय मेहता के डायरेक्शन में बन रही '₹300 करोड़ के बजट वाली की यह ज़ॉम्बी थ्रिलर फ़िल्म बहुत बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है। इसकी कहानी 'हंगर गेम्स' जैसी तबाही झेल चुकी मुंबई पर आधारित है। इस फ़िल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी और इसमें कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में होंगी। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें : OTT पर इस हफ्ते आ रहीं 8 नई फ़िल्में और वेब सीरीज, जानिए क्या कहां देखें?

2. चंद्रगुप्त मौर्य

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का किरदार निभाने को लेकर मेकर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर सकते हैं। हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती प्लान के चरण में है और इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। वहीं, ऐसी भी चर्चाएं हैं कि फिल्म में रणनीतिकार चाणक्य की भूमिका के लिए अक्षय खन्ना का नाम सामने आ रहा है। फिल्म पर अपडेट जल्दी ही सामने आ सकती है।

3.इमॉर्टल्स ऑफ़ मेलुहा

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह लेखक अमिश त्रिपाठी की चर्चित 'शिव ट्रिलॉजी' पर आधारित फिल्म सीरीज में भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं। इस ट्रिलॉजी की पहली किताब 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' है, जिसमें भगवान शिव को एक ऐसे नायक के रूप में दिखाया गया है, जो एक प्राचीन सभ्यता की तकदीर बदलने के लिए नियत हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने इस कहानी के फिल्मी रूपांतरण (एडॉप्टेशन) के अधिकार बड़ी रकम में हासिल किए हैं। हालांकि, इस सौदे की वास्तविक राशि का खुलासा नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि 2028 तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें : वेब सीरीज में इंटीमेट सीन दिया तो बॉयफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप! एक्ट्रेस ने का शॉकिंग खुलासा

4. सिम्बा 2

रणवीर सिंह की 'सिम्बा 2' का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। यह 2018 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर 'सिम्बा' कीई सीक्वल होगी, जिसका ऐलान डायरेक्टर रोहित शेट्टी खुद कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में कहा था कि 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' (अक्षय कुमार स्टारर) के सीक्वल बनाए जाएंगे। हालांकि, अभी इसे लेकर बहुत बड़ा डेवलपमेंट सामने नहीं आया है।