MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Rashmika Mandanna Vacation Photos: विजय संग रश्मिका का रोमांटिक वैकेशन, तस्वीरें हुईं वायरल!

Rashmika Mandanna Vacation Photos: विजय संग रश्मिका का रोमांटिक वैकेशन, तस्वीरें हुईं वायरल!

Rashmika Mandanna Japan trip photos: क्या जापान में साथ छुट्टियां मना रहे थे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? क्या शादी के बाद यह कपल का सबसे चर्चित वैकेशन बन गया है? क्या 'रणबाली' से बड़े पर्दे पर फिर धमाका करने वाली है यह सुपरहिट जोड़ी?

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jun 01 2026, 09:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
रश्मिका मंदाना की वेकेशन फोटोज वायरल
Image Credit : Instagram@rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना की वेकेशन फोटोज वायरल

एनीमे अवॉर्ड्स में शामिल होने के बाद रश्मिका मंदाना ने जापान ट्रिप की नई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इंटरनेट पर हलचल मचा दी। पारंपरिक युकाता लुक, जापानी खानपान और विजय देवरकोंडा की झलक ने फैंस का ध्यान खींच लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
रश्मिका मंदाना ने शेयर की जापान ट्रिप की तस्वीरें
Image Credit : Instagram@rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना ने शेयर की जापान ट्रिप की तस्वीरें

रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर जापान यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "इस साल जापान और भी ज्यादा मजेदार रहा!" तस्वीरों में एक्ट्रेस कभी जापान की सड़कों पर घूमती नजर आईं तो कभी लोकल कल्चर और खानपान का लुत्फ़ लेती दिखाई दीं।

37
युकाता लुक में छा गईं रश्मिका मंदाना
Image Credit : Instagram@rashmika_mandanna

युकाता लुक में छा गईं रश्मिका मंदाना

जापान में रश्मिका पारंपरिक जापानी युकाता यानी हल्के किमोनो में नजर आईं। उनके आउटफिट पर ऑरेंज और पीले सूरजमुखी के फूलों के साथ हरे पत्तों का खूबसूरत डिजाइन बना हुआ था। कमर पर बंधी काली ओबी बेल्ट और हाथ में गोल्ड ब्रेसलेट ने उनके लुक को और खास बना दिया।

47
रश्मिका मंदाना का मस्ती भरा अंदाज
Image Credit : Instagram@rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना का मस्ती भरा अंदाज

एक वीडियो में रश्मिका नीयॉन रंगों वाले गोलाकार पत्थरों जैसी संरचनाओं के बीच मस्ती करती नजर आईं। उनकी चुलबुली अदाएं और खिलखिलाता अंदाज वीडियो की खासियत बन गया। इसके अलावा कई तस्वीरों में वह जापान की खूबसूरत जगहों पर घूमते हुए और लोकल माहौल को एन्जॉय करती दिखाई दीं।

57
विजय देवरकोंडा की झलक भी दिखाई दी
Image Credit : Instagram@rashmika_mandanna

विजय देवरकोंडा की झलक भी दिखाई दी

इस पोस्ट की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि रश्मिका ने कुछ धुंधली तस्वीरों में विजय देवरकोंडा की झलक भी दिखाई। इससे साफ हो गया कि वह इस ट्रिप पर अकेली नहीं थीं। हालांकि तस्वीरें स्पष्ट नहीं थीं, लेकिन फैंस ने तुरंत विजय को पहचान लिया।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

67
शादी के बाद लगातार चर्चा में है रश्मिका-विजय
Image Credit : Instagram@rashmika_mandanna

शादी के बाद लगातार चर्चा में है रश्मिका-विजय

रश्मिका और विजय ने इसी साल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की थी। इसके बाद हैदराबाद में हुए रिसेप्शन में राम चरण, नानी, करण जौहर, कृति सेनन और अल्लू अर्जुन समेत कई फिल्मी सितारे शामिल हुए थे। शादी के बाद से दोनों अक्सर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर भी दोनों साथ नजर आए थे, जहां विजय की चेन में दिखे 'R' अक्षर वाले पेंडेंट ने भी खूब ध्यान खींचा था।

77
बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे रश्मिका-विजय
Image Credit : Instagram@rashmika_mandanna

बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे रश्मिका-विजय

वर्कफ्रंट की बात करें तो शादी के बाद रश्मिका और विजय पहली बार फिल्म 'रणबाली' में साथ नजर आएंगे। यह दोनों की तीसरी फिल्म होगी। राहुल सांकृत्यन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1854 से 1878 के दौर की कहानी पर आधारित है और 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं विजय 'VDxShouryuv' पर काम कर रहे हैं, जबकि रश्मिका के पास 'कॉकटेल 2' और 'मायसा' जैसी फिल्में भी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रश्मिका मंदाना
विजय देवरकोंडा
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Priyanka Chopra Pool Photos: शूटिंग छोड़ पूल में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुईं तस्वीरें!
Recommended image2
Bobby Deol Upcoming Films: बॉबी देओल की आ रही 5 धांसू फिल्में, पहली इस दिन होगी रिलीज
Recommended image3
बॉबी देओल का खुलासा, बताया Deol Family से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं 2 नए स्टार
Recommended image4
YRKKH Upcoming Twist: अरमान की होगी मौत? ये रिश्ता क्या कहलाता है आएंगे 3 शॉकिंग ट्विस्ट
Recommended image5
'विजय की वजह से मेरा बच्चा गिरा', कौन है यह एक्ट्रेस, जिसके आरोप ने खड़ा किया सियासी भूचाल!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved