अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए तेलंगाना सरकार का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है। हाल ही में विजय देवरकोंडा से शादी के बाद मिली इस सफलता से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है।

अभी हाल ही में शादी करके नई जिंदगी शुरू करने वाली नई-नवेली दुल्हन रश्मिका मंदाना को एक और शानदार तोहफा मिला है। तेलंगाना सरकार की तरफ से दिए जाने वाले गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है, जिसमें रश्मिका को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। खास बात यह है कि उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए मिला है, जिसका रश्मिका की असल जिंदगी से भी एक खास कनेक्शन है।

नई दुल्हन को डबल गिफ्ट, मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड!

जी हां, कुछ ही दिन पहले अपने प्यार विजय देवरकोंडा से शादी करके नई जिंदगी में कदम रखने वाली रश्मिका की लाइफ में एक और खुशी आई है। तेलंगाना राज्य सरकार की तरफ से दिए जाने वाले गद्दार अवॉर्ड्स में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के स्टेट अवॉर्ड से नवाजा गया है।

'द गर्लफ्रेंड' की एक्टिंग के लिए मिला सम्मान!

पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में शानदार एक्टिंग के लिए रश्मिका को यह अवॉर्ड मिला है। यह एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म थी, जिसकी खूब तारीफ हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब इसी फिल्म ने रश्मिका को बेस्ट एक्ट्रेस का स्टेट अवॉर्ड भी दिला दिया है।

प्यारी पत्नी को विजय देवरकोंडा ने दी बधाई!

रश्मिका को स्टेट अवॉर्ड मिलने पर उनके पति विजय देवरकोंडा ने भी खुश होकर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी प्यारी पत्नी को अवॉर्ड मिलने पर बधाई देते हुए लिखा कि यह खुशी और गर्व का पल है।

'यह मेरी ही कहानी है..', जब रश्मिका ने किया था खुलासा!

जिन लोगों ने 'द गर्लफ्रेंड' फिल्म देखी है, उन्हें इसकी कहानी पता होगी। फिल्म की कहानी एक ऐसे बॉयफ्रेंड के बारे में है जो अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बहुत ज्यादा पज़ेसिव होता है और उसे परेशान करता है। फिल्म रिलीज के वक्त रश्मिका ने कहा था कि उन्होंने भी असल जिंदगी में ऐसी ही परेशानी झेली है। तब लोगों ने यह माना था कि वह इशारों-इशारों में रक्षित शेट्टी के साथ अपने रिश्ते के टूटने की वजह बता रही हैं।

वहीं, विजय देवरकोंडा से शादी के बाद उन्होंने कहा था कि विजय उनकी ग्रोथ की एक बड़ी वजह बने। 'द गर्लफ्रेंड' का किरदार काफी हद तक रश्मिका की अपनी जिंदगी से मिलता-जुलता था। तो एक तरह से अपनी ही कहानी में दमदार एक्टिंग करने के लिए रश्मिका को अब स्टेट अवॉर्ड भी मिल गया है।

इस बीच, रक्षित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया का कवर पेज बदलकर अपनी फिल्म 'चार्ली' का एक पोस्टर लगाया है, जिसमें वह एक कुत्ते के साथ हैं। इस पर भी काफी चर्चा हो रही है।

खैर, जो हुआ सो हुआ। अब रश्मिका, विजय देवरकोंडा के साथ एक नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं। इस बीच तेलंगाना से मिले इस स्टेट अवॉर्ड ने नई दुल्हन की खुशी को वाकई दोगुना कर दिया है।