'रामायणम्' में सीता का रोल निभा रही साई पल्लवी ने हाल ही में अपने बचपन से जुड़ी एक बात शेयर कीं। उन्होंने बताया कि 7वीं क्लास में लव लेटर मिलने पर पैरेंट्स ने खूब मारा था। आइए बताते हैं, पूरी कहानी।

साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' में माता सीता की भूमिका को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अपनी सादगी और दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली साई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में अपने बचपन का ऐसा किस्सा सुनाया था, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। अदाकारा ने खुलासा किया था कि स्कूल के दिनों में उन्होंने एक लड़के को लव लेटर लिखा था, लेकिन जब यह बात उनके माता-पिता को पता चली तो उन्हें खूब डांट पड़ी और मार भी खानी पड़ी।

सिर्फ एक बार लिखा था लव लेटर

यह किस्सा साई पल्लवी ने अपनी फिल्म 'विराटा पर्वम' के प्रमोशन के दौरान यूट्यूब चैनल My Village Show को दिए इंटरव्यू में साझा किया था। इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि फिल्म में उन्होंने जो चिट्ठियां लिखीं, क्या वह असली थीं या सिर्फ एक्टिंग का हिस्सा थीं? इस पर साई पल्लवी ने मुस्कुराते हुए कहा, 

'फिल्म में मैंने निर्देशक के कहने पर चिट्ठियां लिखीं। लेकिन असल जिंदगी में मैंने सिर्फ एक बार लव लेटर लिखा था। मैं शायद सातवीं कक्षा में थी और मैंने एक लड़के को चिट्ठी लिखी थी। लेकिन मैं पकड़ी गई। मेरे माता-पिता ने मुझे बहुत मारा। उसके बाद मैंने कभी किसी को लव लेटर नहीं लिखा।'

'रामायणम्' में निभा रही हैं माता सीता का किरदार

साई पल्लवी अब नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायणम्' में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है और दर्शकों को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

View post on Instagram

और पढ़ें: Ek Din के जुनैद खान-साई पल्लवी की उम्र में कितना अंतर, किसकी नेटवर्थ ज्यादा?

साउथ सिनेमा की सबसे सफल एक्ट्रेस में शामिल हैं साई पल्लवी

साई पल्लवी ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'प्रेमम' (2015) से की थी। इसके बाद उन्होंने 'फिदा', 'मारी 2', 'लव स्टोरी', 'श्याम सिंघा रॉय', 'गार्गी', 'विराटा पर्वम', 'अमरन' और 'थंडेल' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके डांस और नैचुरल एक्टिंग की भी खूब तारीफ होती है।

इसे भी पढ़ें: भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर ने किया ये खास काम, ऐसे हुआ खुलासा