MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता 9 दिन से ICU में! आमिर खान ने बताया असली हाल!

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता 9 दिन से ICU में! आमिर खान ने बताया असली हाल!

Aamir Khan On Salim Khan Health: सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान बीते 9 दिन से मुंबई के लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। 90 साल के सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को भर्ती कराया गया था। इस बीच आमिर खान ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 26 2026, 10:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Salim Khan Health Update: आमिर खान बोले सलीम खान अब भी ICU में
Image Credit : Instagram

Salim Khan Health Update: आमिर खान बोले- सलीम खान अब भी ICU में

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर सुपरस्टार आमिर खान ने बुधवार को एक इवेंट के दौरान सलीम खान की सेहत पर बात की। उनकी मानें तो वे उनसे मिलने अस्पताल गए थे। बकौल आमिर, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वह जल्दी से अच्छे हो जाएं। वह ICU में थे, इसलिए मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाया, लेकिन मैं उनके परिवार के साथ बैठा था।”

25
सलीम खान की हालत अब कैसी है?
Image Credit : Instagram

सलीम खान की हालत अब कैसी है?

आमिर खान ने अपने बयान में आगे कहा, "जो मुझे अलविरा जी बता रही हैं, हर रोज उनकी (सलीम खान) हेल्थ बेहतर हो रही है और हम सब प्रार्थना और दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द वह घर आ जाएं और उनकी हेल्थ भी वापस आ जाए।"

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

35
सलीम खान की हेल्थ को लेकर डॉक्टर ने क्या कहा था?
Image Credit : instagram

सलीम खान की हेल्थ को लेकर डॉक्टर ने क्या कहा था?

18 फ़रवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने सलीम खान का हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। उन्होंने कहा था, "हमें कुछ जांच करनी थी और आज हमने एक छोटा सा प्रोसीजर किया। यह DCA एक न्यूरोसर्जन द्वारा किया गया और सफलतापूर्वक पूरा हुआ। वह ठीक और स्थिर हैं और उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है। कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। वह रिकवर हो रहे हैं।"

45
सलीम खान की उम्र बनी चुनौती, लेकिन हालत स्थिर
Image Credit : Getty

सलीम खान की उम्र बनी चुनौती, लेकिन हालत स्थिर

डॉक्टर्स ने कहा था कि सलीम खान 90 साल के हैं और वे समझते हैं कि हेल्थ के मामले में उम्र एक बड़ा फैक्टर होती है। उन्होंने कहा था कि डॉक्टर्स का प्रोसीजर सफल रहा है। डॉक्टर्स ने यह भी कहा था कि सलीम खान की हालत अब स्थिर है और टीम उनकी उम्र को देखते हुए अतरिक्त सावधानी बरत रही है और सतत रूप से उनकी मॉनिटरिंग कर रही है।

55
सलीम खान के लिए दुआ मांग रहे फैन्स
Image Credit : Facebook

सलीम खान के लिए दुआ मांग रहे फैन्स

सलीम खान की सलामती के लिए उनके और सलमान खान के फैन्स लगातार दुआ मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ज़ल्दी ठीक होने की कामना की जा रही है। गौरतलब है कि सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी के रूप में 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर', 'डॉन' और 'सीता और गीता' जैसी कई शानदार फ़िल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सलमान खान
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
The Kerala Story 2: 'द केरला स्टोरी 2' की रिलीज पर रोक लगाते हुए केरल हाईकोर्ट ने क्या कहा...
Recommended image2
Rashmika Mandanna v/s Vijay Deverakonda: बॉक्स ऑफिस पर किसका दिखा दम, कौन HIT?
Recommended image3
VIROSH Wedding: हाथों में हाथ डाल संगीत में दिखे विजय-रश्मिका, पहली तस्वीर वायरल
Recommended image4
VIROSH Wedding Muhurt: क्या हो गई विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी? कितने बजे का था मुहूर्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved