सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म को लेकर चर्चा में बने बने हैं। हाल ही में खबर आई थी कि सलमान डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म में काम कर रहे हैं। अभी तक इसका टाइटल रिवील नहीं किया था। वहीं, ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म का नाम सामने आ गया है।

डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू पहली बार सलमान खान के साथ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का टेंटेटिव नाम SVC63 रखा गया था। हालांकि, ताजा जानकारी की मानें तो इसका टाइटल फाइनल कर दिया है और ये वायरल भी हो रहा है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म है। बताया जा रहा है कि मूवी की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

क्या है सलमान खान की नई फिल्म का नाम

सलमान खान इन दिनों अपनी 2-3 अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। एक फिल्म मातृभूमि तो इसी साल रिलीज होगी। वहीं, बाकी दो फिल्में 2027 में आएंगी। इसी बीच उनकी एक एक्शन फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की इस फिल्म का टाइटल द मैसेंजर्स (The Messengers) रखा गया है। फिलहाल मेकर्स की तरफ से इस बारे में ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि अप्रैल में ही सलमान और नयनतारा ने मुंबई में इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू की थी। बताया जा रहा है कि पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। अब क्रू और टीम फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो अब शूटिंग मनाली में की जाएगी।

ये भी पढ़ें... अक्षय खन्ना के भाई का बाथरूम में नहाते हुए लाइव शो, 15 मिनट के VIDEO ने मचाया गदर

कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म The Messengers

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म The Messengers 2027 की ईद के मौके पर होगी। इसी मौके पर साउथ सुपरस्टार प्रभास भी अपनी फिल्म स्पिरिट रिलीज कर रहे हैं। इसका मतलब है कि 2027 की ईद पर बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाका देखने को मिलेगा। फिल्म स्पिरिट के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी है। इसके अलावा सलमान राज एंड डीके की एक सुपरहीरो वाली फिल्म भी कर रहे हैं। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल प्ले करने वाली थी। वहीं, ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म में करीना कपूर की एंट्री हो गई है। इसी बीच सलमान के फैन्स उनकी फिल्म मातृभूमि की रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। चित्रागंदा के साथ वाली ये फिल्म सिनेमाघरों के बजाए ओटीटी पर रिलीज की जाएगी, जो जून या जुलाई में देखने मिलेगी। इसके निर्देशक अपूर्व लाखिया है।

ये भी पढ़ें... वो 6 फिल्में, जिसमें दिखेगा स्टार्स का Double Role- 4 तो इसी साल होंगी रिलीज