रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग और रणवीर सिंह को धमकी का मैसेज मिलने के बाद अब सलमान खान के एक और करीबी एक्टर को ईमेल से धमकी मिली है। खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले शख्स ने करोड़ों की उगाही मांगी है। 

Salman Khan Close Actor Gets Extortion Threat: रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर गोलीबारी और रणवीर सिंह को मिली बड़ी धमकी के कुछ दिनों बाद, अब सलमान खान के एक और करीबी एक्टर को भी निशाना बनाया गया है। उन्हें एक ईमेल मिला है जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई है और भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा किया है। मुंबई पुलिस इस मामले पर कड़ी नजर रख रही है। वहीं इस एक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोहित शेट्टी के बाद रणवीर सिंह को मिली धमकी

जुहू स्थित फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी की घटना और एक्टर रणवीर सिंह को करोड़ों रुपये की उगाही की धमकी मिलने के कुछ दिनों बाद, अब पता चला है कि सलमान खान के करीबी एक और एक्टर को ईमेल के जरिए धमकी मिली है, उनसे भी बड़ी रकम की मांग की गई है।

सलमान के करीबियों पर बिश्नोई गैंग का टारगेट

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के करीबियों के खिलाफ बिश्नोई गैंग हाथ दोकर पीछे पड़ी है। वहीं अब एक और सिने अभिनेता को ईमेल के जरिए धमकी मिली है, बताया जा रहा है कि इसे भेजने वाले ने करोड़ों रुपये की मांग की है। उसने खुद को बिश्नोई गिरोह से संबंध होने का दावा किया है। हालांकि एक्टर की पहचान अभी सीक्रेट रखी गई है, मुंबई पुलिस मामले पर कड़ी नजर रख रही है।

एक्टर ने मेल किया पुलिस को हैंडओवर

यह ताजा घटना धुरंधर फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज मिलने के ठीक बाद सामने आई है, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक, धमकी भरे मैसेज में भेजने वाले ने करोड़ों रुपये की भारी रकम की मांग की है। मैसेज में गंभीर परिणाम भुगतने की बात देखते ही एक्र ने तत्काल अधिकारियों को फोन किया और पुलिस को सारी जानकारी दी।