MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • कियारा आडवाणी फिर मां बनने वाली हैं? सलमान खान ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से कह दी ऐसी बात

कियारा आडवाणी फिर मां बनने वाली हैं? सलमान खान ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से कह दी ऐसी बात

Kiara Advani and Sidharth Malhotra Second Baby: सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में अपनी फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने सिद्धार्थ से एक और बच्चा होने को लेकर मजाक किया।

4 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 21 2026, 04:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कियारा आडवाणी फिर मां बनने वाली हैं? सलमान खान ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से कह दी ऐसी बात
Image Credit : Instagram

कियारा आडवाणी फिर मां बनने वाली हैं? सलमान खान ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से कह दी ऐसी बात

बॉलीवुड के फेमस कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अफवाहें सामने आई थीं। अब सलमान खान की एक बात के बाद एक बार फिर इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, यहां साफ कर दें कि कियारा की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कपल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में अपनी फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ तमन्ना भाटिया भी मौजूद थीं। शो के दौरान सलमान ने सिद्धार्थ की शादी और पिता बनने के अनुभव को लेकर मजेदार बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने सिद्धार्थ से एक और बच्चा होने को लेकर मजाक किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
सलमान खान ने सिद्धार्थ से कहा- जल्द एक और बच्चा हो
Image Credit : instagram@Kiara Advani

सलमान खान ने सिद्धार्थ से कहा- जल्द एक और बच्चा हो

‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने सिद्धार्थ से पूछा कि शादीशुदा जिंदगी और पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी कैसी चल रही है। इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि सब बहुत अच्छा है। इसके बाद सलमान ने सिद्धार्थ को उनकी शादी से पहले की बातचीत याद दिलाई। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने उस वक्त सिद्धार्थ से बार-बार शादी करने के लिए कहा था, लेकिन तब वह काफी शर्मीले बने हुए थे।

सिद्धार्थ ने जवाब दिया कि उन्होंने और कियारा ने अपने रिश्ते को एक राज की तरह रखा था और सही समय आने पर ही इसे दुनिया के सामने लाया। इसी बातचीत के बीच सलमान ने मजाक करते हुए कहा कि वह राज अब बच्चे में है। इसके बाद जब सिद्धार्थ अपनी बेटी के बारे में बात कर रहे थे, तब सलमान ने कहा, “उम्मीद है जल्द ही एक और बच्चा होगा।” सलमान की यह बात सुनकर सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, यह बात सलमान ने मजाकिया अंदाज में कही थी और इसे किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं माना जा सकता।

36
बेटी के बारे में क्या बोले सिद्धार्थ?
Image Credit : instagram@Kiara Advani

बेटी के बारे में क्या बोले सिद्धार्थ?

सिद्धार्थ ने शो में पिता बनने के अनुभव को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिता बनना उनके लिए सबसे बेहतरीन रोल है। उन्होंने अपनी बेटी के बारे में बताते हुए कहा कि वह अब करीब 15 महीने की हो चुकी है और लगातार नई-नई चीजें सीख रही है और नए शब्द बोल रही है। सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि पिता बनना दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग है और उन्हें उम्मीद है कि यह एहसास हमेशा ऐसा ही बना रहेगा। सिद्धार्थ और कियारा ने जुलाई 2025 में अपनी बेटी का स्वागत किया था। बाद में दोनों ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा बताया था।

46
पहले भी वायरल हो चुकी है दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाह
Image Credit : instagram@Kiara Advani

पहले भी वायरल हो चुकी है दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाह

सिद्धार्थ और कियारा की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक अपुष्ट दावा वायरल हुआ था। जुलाई 2026 में एक रेडिट पोस्ट में दावा किया गया था कि कियारा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इस पोस्ट में स्विट्जरलैंड में एक स्टोर मालिक के कथित दावे का जिक्र था, जिसने सिद्धार्थ को एक डॉक्टर से फोन पर बात करते हुए सुनने का दावा किया था।

हालांकि, उस पोस्ट में खुद यह स्पष्ट नहीं था कि दावा सच है या नहीं। सिद्धार्थ और कियारा की तरफ से भी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई थी। इसलिए इसे सिर्फ सोशल मीडिया की अपुष्ट अफवाह के तौर पर ही देखा गया।

56
2023 में हुई थी सिद्धार्थ-कियारा की शादी
Image Credit : @sidharth malhotra

2023 में हुई थी सिद्धार्थ-कियारा की शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था और करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की नजदीकियां फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान बढ़ी थीं। लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया, लेकिन शादी के बाद उनकी जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गई।

66
बेटी के जन्म के बाद भी प्राइवेट रखी पर्सनल लाइफ
Image Credit : Kiara Advani instagram

बेटी के जन्म के बाद भी प्राइवेट रखी पर्सनल लाइफ

सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी के जन्म के बाद भी उसकी तस्वीरें और पर्सनल लाइफ काफी हद तक प्राइवेट रखी है। दोनों ने जुलाई 2025 में बेटी के जन्म की जानकारी दी थी और बाद में उसका नाम सरायाह मल्होत्रा बताया।

ऐसे में सलमान खान की एक मजाकिया टिप्पणी के बाद दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा भले ही तेज हो गई हो, लेकिन फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने दूसरी बार माता-पिता बनने की कोई घोषणा नहीं की है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं को फिलहाल अफवाह ही माना जा रहा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
करीना कपूर का असली नाम सिद्धिमा तो कियारा का आलिया, इन 5 एक्ट्रेसेज ने भी बदले नाम
Recommended image2
दिग्गज एक्ट्रेस मिठु मुखर्जी का निधन, इस बीमारी की वजह से चली गई जान
Recommended image3
रेखा ने 3 साल में फेस किया कैमरा, 13 की उम्र में अकेले मुंबई आईं, फिर ऐसे बनीं सुपरस्टार
Recommended image4
कैटरीना कैफ की कितने करोड़ नेटवर्थ? फिल्मों और ब्यूटी ब्रांड ने बनाई करोड़ों की संपत्ति
Recommended image5
'हनुमान अंश' के बाद इन 13 फिल्मों में दिखेगी भगवानों की कहानी, 6 तो अगले 3 महीनों में आ रहीं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved