'मैं वापस आऊंगा' की सफलता से उत्साहित शर्वरी अब 3 जुलाई को रिलीज होने वाली YRF की फिल्म 'अल्फा' से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
निर्देशक इम्तियाज़ अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में अपने दमदार अभिनय के लिए अभिनेत्री शर्वरी को दर्शकों और समीक्षकों से लगातार सराहना मिल रही है। इस सफलता के बीच अब वह अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज़ को लेकर उत्साहित हैं। यशराज फिल्म्स (YRF) की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

महज एक महीने के भीतर शर्वरी दो बिल्कुल अलग तरह की फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक तरफ भावनाओं से भरपूर प्रेम कहानी ‘मैं वापस आऊंगा’ है, वहीं दूसरी ओर हाई-ऑक्टेन एक्शन और रोमांच से भरपूर 'अल्फा' दर्शकों के सामने होगी।
Sharvari Reaction: दर्शकों के प्यार ने कर दिया भावुक
शर्वरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘मैं वापस आऊंगा’ को मिल रहा प्यार उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि हर कलाकार का सपना होता है कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बने, जो लोगों के दिलों तक पहुंचे। दर्शकों ने उनके अभिनय को जिस तरह स्वीकार किया है, वह उनके लिए बेहद भावुक और संतोषजनक अनुभव है।
उन्होंने कहा कि वह अपने करियर के इस अहम पड़ाव के लिए निर्देशक इम्तियाज़ अली की दिल से आभारी हैं। उनके अनुसार इस फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय इम्तियाज़ अली को जाता है, जिन्होंने एक संवेदनशील कहानी को बेहतरीन तरीके से दर्शकों तक पहुंचाया।
इम्तियाज़ अली पर जताया भरोसा और दर्शकों का किया धन्यवाद
शर्वरी ने कहा कि इम्तियाज़ अली ने उन पर जो विश्वास जताया, उसके लिए वह हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। उन्होंने उन सभी दर्शकों का भी दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने फिल्म को इतना प्यार और समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे पल उन्हें याद दिलाते हैं कि उन्होंने अभिनय और सिनेमा को अपना करियर क्यों चुना। उनके मुताबिक, फिल्मों में लोगों को जोड़ने और भावनाओं के जरिए खुशियां बांटने की अद्भुत ताकत होती है।
Alpha Release: अब ‘अल्फा’ से भी बड़ी उम्मीदें
शर्वरी ने कहा कि यह महीना उनके लिए पहले से ही बेहद खास बन चुका है और अब उन्हें उम्मीद है कि 'अल्फा' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि ‘मैं वापस आऊंगा’ और 'अल्फा' दोनों ही फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहती हैं, तो यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह दर्शकों से मिले प्यार और सम्मान का आनंद ले रही हैं और अपने आने वाले सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं।
करियर के लिए साबित हो सकता है बड़ा टर्निंग प्वाइंट
बहुत कम समय में किसी युवा अभिनेत्री की लगातार दो बड़ी थिएटर रिलीज़ होना बेहद दुर्लभ माना जाता है। यदि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती हैं, तो शर्वरी की पहचान इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद और प्रतिभाशाली नई अभिनेत्रियों में और मजबूत होगी। यह उपलब्धि न केवल उनके बढ़ते करियर को नई ऊंचाई देगी, बल्कि यह भी साबित करेगी कि फिल्म निर्माता अलग-अलग शैली की फिल्मों में उनके अभिनय और प्रतिभा पर लगातार भरोसा जता रहे हैं।


