शत्रुघ्न सिन्हा ने नई दिल्ली में हेमा मालिनी के नए घर पर मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें वायरल हुईं। अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े होने पर भी इसे पारिवारिक मुलाकात बताया गया। साथ ही धर्मेंद्र के निधन के बाद हुई प्रार्थना सभाओं का भी जिक्र हुआ।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को नई दिल्ली में हेमा मालिनी के नए आवास पर उनसे मुलाकात की और इस मुलाकात के कुछ खास पल सोशल मीडिया पर शेयर किए। ये तस्वीरें वायरल होते ही सुकबुगाहट भी शुरु हो गई। दरअशल हेमा मालिनी बीजेपी पार्टी की सांसद है। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं। मौजूदा दौर में पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच सबसे ज्यादा टकराव है।
हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने वेटरन एक्ट्रेस के साथ अपनी मुलाकात को फैमिली फ्रेंड के घर सामान्य मुलाकात बताया है। अपने ट्वीट में उन्होंने इसे सौहार्दपूर्ण और आनंददायक बताया इसके साथ ही हेमा मालिनी के आतिथ्य सत्कार और साथ बिताए गए पलों की तारीफ की।
शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी के नए दिल्ली स्थित घर में उनसे मुलाकात की।
तस्वीरों में शत्रुघ्न हेमा मालिनी को फ्लावर गुलदस्ता भेंट करते और उनके दिवंगत पति धर्मेंद्र की तस्वीर के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। शत्रुघ्न ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हमारी डियर, फैमिली फ्रेंड, ग्रेट लेडी @dreamgirlhema के दिल्ली स्थित नए घर में आकर बेहद खुशी हुई। मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और टेस्टी साउथ इंडियन व्यंजनों का आनंद लेना सुखद एक्सपीरिएंस क्यूट रहा। हेमा हमेशा की तरह एक शानदार मेजबान थीं। बहुत ही शानदार समय बीता!”
धर्मेंद्र के निधन के बारे में
भारतीय सिनेमा के सबसे पॉप्युलर एक्टर में शामिल धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की आयु में स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से निधन हो गया। शोले, चुपके चुपके और अनुपमा जैसी क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाने वाले इस वेटरन एक्टर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके बाद उन्हें घर पर आराम करने के लिए छुट्टी दे दी गई थी।
धर्मेंद के देहांत के बाद उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने एक औपचारिक प्रार्थना सभा 27 नवंबर, 2025 को मुंबई में की थी। इसमें बॉलीवुड के सभी टॉप सेलेब्रिटी पहुंचे थे, उन्हें पूरी इंडस्ट्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद, 11 दिसंबर, 2025 को हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। दिल्ली में आयोजित इस सभा में ईशा के पूर्व पति भरत तख्तानी और अहाना के पति वैभव वोहरा सहित करीबी परिवार के सदस्य, साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत शामिल हुईं थी।


