Kaanta Laga Girl Shefali Jariwala की मौत एक बार सुर्ख़ियों में आ गई है। उनके पति पराग त्यागी ने उनकी मौत की वजह को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने उन अफवाहों को सिरे से खारिज किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि शेफाली जरीवाला फेयरनेस या जवान दिखने के लिए इंजेक्शन ले रही थीं।

टीवी एक्टर पराग त्यागी ने पत्नी और ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला की अचानक मौत के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर लगातार चल रही इंजेक्शन, डाइट और फिटनेस से जुड़ी अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए पराग ने साफ कहा कि शेफाली बेहद फिट थीं और उन्हें किसी तरह के फेयरनेस या एंटी-एजिंग इंजेक्शन की जरूरत ही नहीं थी। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि शेफाली की मौत किस्मत में लिखी थी और अब उन्होंने इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहें फैलाना बंद करने की अपील भी की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंजेक्शन वाले दावों पर भड़के पराग त्यागी

पराग त्यागी ने फ़िल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि शेफाली जरीवाला किसी इंजेक्शन या सख्त डाइट की वजह से बीमार हुई थीं। उन्होंने कहा, “हम लोग सब कुछ खाते हैं। हमने तो शेफाली के निधन से एक दिन पहले चाइनीज भी खाया था। हमें भूखे रहने की जरूरत ही क्या है?” बकौल पराग, "वह अपनी पूरी जिंदगी में इस समय सबसे ज्यादा फिट थीं। भूखे रहने से चेहरा मुरझा जाता है।” पराग ने फेयरनेस और यंग दिखने वाले इंजेक्शन की बातों पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “उन्हें और गोरा होने की क्या जरूरत थी? प्लीज मुझे भी बताइए वो कौन सा इंजेक्शन होता है जो जवान रखता है। अगर ऐसा होता तो रतन टाटा जी भी जिंदा होते।”

यह भी पढ़ें : Mouni Roy Divorce मामले में नया ट्विस्ट, रिश्ता टूटने की असली वजह का हुआ खुलासा!

पराग त्यागी बोले- हमारी आत्माएं हमेशा जुड़ी रहेंगी

पराग त्यागी ने कहा कि अब उन्होंने शेफाली की मौत को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने इमोशनल होकर कहा, “हमारा साथ भले ही इस दुनिया में सीमित समय के लिए था, लेकिन हमारी आत्माएं हमेशा जुड़ी रहेंगी।” उन्होंने लोगों से अफवाहें ना फैलाने की गुजारिश करते हुए कहा, “दोस्तों, मत करो ना यार।” पराग ने यह भी बताया कि उनके पालतू डॉग सिम्बा ने मुश्किल समय में उन्हें भावनात्मक सहारा दिया। वे कहते हैं, "उसकी मौजूदगी और उसका स्पर्श भावनात्मक रूप से बहुत मायने रखता है।” हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने सिम्बा को सिर्फ हीलिंग का जरिया नहीं माना।

यह भी पढ़ें : Viral Video Controversy: कौन है यह एक्ट्रेस, जिसके वायरल बाथटब रोमांस ने मचाया बवाल, देखें PHOTOS

कार्डियक अरेस्ट से हुई थी शेफाली जरीवाला की मौत

42 साल की शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को मुंबई में अचानक निधन हो गया था। बताया गया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। हालांकि किसी गंभीर बीमारी की जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन शेफाली किशोरावस्था में मिर्गी की बीमारी से जूझ चुकी थीं। उन्होंने पहले दिए इंटरव्यू में बताया था कि 15 साल की उम्र में उन्हें पहला दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक इलाज कराया और योग, फिटनेस व दवाइयों के जरिए अपनी लाइफस्टाइल को संतुलित रखा।