9 PHOTO: Sholay आज बनती तो कौन होता जय-वीरू, गब्बर? AI ने बदल दी पूरी स्टार कास्ट!
Sholay AI Version Star Cast: 1975 की ब्लॉकबस्टर 'शोले' में हर कलाकार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिर चाहे धर्मेंद्र-अमिताभ बच्चन हों या अमजद खान या फिर हेमा मालिनी, संजीव कुमार। लेकिन 'शोले' आज बनती तो कौन किस रोल में दिखता? देखें AI मेड इमेजेस...

'शोले' का सांभा
ओरोजिनल ‘शोले’ में सांभा का किरदार मैक मोहन ने निभाया था। AI ने इस गब्बर सिंह के इस गुर्गे के रोल के लिए प्रतीक गांधी को चुना है।
'शोले' का कालिया
रमेश सिप्पी के निर्देशन में डाकू गब्बर सिंह के साथी कालिया के रोल में जिसे देखा गया, वे थे विजू खोटे। आज के हिसाब से इस रोल के लिए AI के मुताबिक़ वरुण शर्मा परफेक्ट हैं।
'शोले' का अंग्रेजों के ज़माने का जेलर
दिवंगत गोवर्धन असरानी ने ओरोजिनल ‘शोले’ में जेलर का किरदार अदा किया था। AI आज के दौर के हिसाब से इस रोल के लिए राजपाल यादव को चुनता है।
'शोले' में जय की राधा
एक्शन ड्रामा ‘शोले’ में जय (अमिताभ बच्चन) की लव इंटरेस्ट राधा के रोल में जया बच्चन दिखी थीं। आज ‘शोले’ बने तो AI की नज़र में अदिति राव इस रोल के लिए एकदम फिट हैं।
'शोले' की बसंती
1975 की ‘शोले’ में बसंती के रोल में हेमा मालिनी नज़र आई थीं। अगर आज यह फिल्म रीमेक की जाए तो इस किरदार में श्रद्धा कपूर फिट बैठेंगी। ऐसा हम नहीं, बल्कि AI सोचता है।
'शोले' का विलेन गब्बर सिंह
‘शोले’ का प्रमुख विलेन डाकू गब्बर सिंह था और इस रोल को अमजद खान ने अमर कर दिया। लेकिन आज ‘शोले’ बने तो AI की नज़र में जयदीप अहलावत गब्बर सिंह के रोल के लिए परफेक्ट चॉइस हैं।
'शोले' के ठाकुर बलदेव सिंह
ब्लॉकबस्टर ‘शोले’ में ठाकुर बलदेव सिंह का किरदार संजीव कुमार ने निभाया था। AI के नज़रिए से देखें तो आज के दौर के लिए मनोज बाजपेयी इस रोल में फिट बैठेंगे।
'शोले' का वीरू
दिवंगत धर्मेंद्र ‘शोले’ में वीरू के रोल में नज़र आए थे। AI आज के वक्त के लिए इस रोल के लिए रणवीर सिंह को चुनता है।
'शोले' का जय
‘शोले’ में वीरू के जिगरी दोस्त जय के रोल में अमिताभ बच्चन दिखाई दिए थे। अगर आज यह फिल्म फिर से बनाई जाए तो इस रोल में AI विक्की कौशल को परफेक्ट मानता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।