स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से टीवी की दुनिया में दोबारा कमबैक किया। राजनीति की दुनिया से वापस क्यों एक्टिंग वर्ल्ड में वो लौटीं उसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। आइए बताते हैं, इसके बारे में।
स्मृति ईरानी एक बार फिर टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने लौट आई हैं। कभी छोटे पर्दे की सबसे फेमस बहुओं में शुमार एक्ट्रेस अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी विरानी के किरदार में दिख रही हैं। राजनीति में लंबी पारी खेलने के बाद दोबारा वो पर्दे पर क्यों लौटी ये सवाल उनके फैंस के मन में है, जिसका खुलासा उन्होंने अब जाकर किया है। आइए बताते हैं, स्मृति ईरानी क्यों दोबारा बनीं तुलसी।
'मुझे नौकरी चाहिए थी'-स्मृति ईरानी ने क्यों कही ये बात?
टाइम्स नाउ न्यूज से बातचीत में टीवी पर लौटने के पीछ की वजह बताते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें नौकरी की जरूरत थी। ईरानी ने कहा,
'उन्हें नौकरी ढूंढ रहे लोगों को पर्सनली कॉल करना पड़ा। मैंने अपना फोन उठाया और मीडिया और एंटरटेनमेंट में नौकरी के लिए पूछा। मैंने कहा कि मैं बेरोजगार हूं, क्या आप मुझे कुछ दे सकते हैं?'
'आप कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके हैं, आप क्यों नौकरी मांग रही हैं'
इसके बाद उन्होंने कहा कि जीओ हॉटस्टार और स्टार के वाइस -चेयरमैन उदय शंकर, क्योंकि खत्म होने पर शामिल हुए थे। उनकी वजह से ही मैंने एंटरटेनमेंट में अपनी नौकरी खो दी थी। फिर, वही एक वजह बने कि मैं वापस शामिल हो गई। उन्होंने कहा कि,
मैंने उनसे कहा कि सर, मेरे पास नौकरी नहीं है। क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं? उस समय उदय विदेश में थे, और जब उन्होंने मेरी बात सुनी, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या आपको पक्का यकीन है? आप कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके हैं, और अब आप नौकरी मांग रहे हैं? मैंने कहा , 'मुझे नहीं लगता कि अपने प्रोफेशनल फील्ड में लौटने में कुछ गलत है।'
सेट पर हर कोई हैरान था
ईरानी ने आगे बताया कि उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं पक्का हूँ कि मैं सेट पर एक एम्प्लॉई के तौर पर काम करूँगी। मैंने हां कहते हुए कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं हैं। हालांकि सेट पर मुझे देखकर हर कोई थोड़ा हैरान था। लोग सोच रहे थे कि मैं इतनी दिहाड़ी में कैसे काम करूंगी।
पॉलिटिक्स में कोई दोस्त नहीं होता है?
इसके साथ ही स्मृति ने राजनीति के बारे में बताया कि पॉलिटिक्स की दुनिया में कोई आपका दोस्त नहीं होता है। सेवा करते हुए भी आपके साथ काम करने वाले हो सकते हैं। भगवान ने मुझे पॉलिटिक्स में उन 2 सालों में अपनी पीठ पर 200 किलो का बोझ उठाते हुए देखा। इसलिए एक समय आएगा जब भगवान मुझसे कहेंगे, बैठो और कुछ बोझ उतार दो। मैं उन 2 सालों में जिंदगी को उसी नजरिए से देखती हूं।
और पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ चप्पल उतार कर देख रहे लोग, थिएटर बना 'मंदिर', देखें Viral Video
अमेठी चुनाव हारने के बाद कैसा रहा दौर?
स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनकी सार्वजनिक भूमिका पहले की तुलना में काफी अलग हो गई। वो टीवी की दुनिया में वापस लौट आईं।
