MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • B Saroja Devi: कौन थीं, जिन्होंने साउथ ही नहीं बॉलीवुड फिल्मों में भी किया था काम

B Saroja Devi: कौन थीं, जिन्होंने साउथ ही नहीं बॉलीवुड फिल्मों में भी किया था काम

दिग्गज एक्ट्रेस डॉ. बी. सरोजा देवी के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। 14 जुलाई 2025 को बेंगलुरु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 87 साल की थीं। जानिए बी. सरोजा देवी के बारे में सबकुछ...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Jul 14 2025, 12:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Social Media

कैसे हुआ बी. सरोजा देवी का निधन?

बी. सरोजा देवी का निधन की असली वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में मल्लेश्वरम स्थित अपने घर में वे बेहोश हो गई थीं। परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

28
Image Credit : Social Media

कब हुआ था बी. सरोजा देवी का जन्म?

बी. सरोजा देवी का जन्म 7 जनवरी 1938 को बेंगलुरु में हुआ था, जो अंग्रेजों के दौर में मद्रास स्टेट का हिस्सा था और अब कर्नाटक की राजधानी है। उनका पूरा नाम बैंगलोर सरोजा देवी था।

38
Image Credit : Social Media

बी. सरोजा देवी के परिवार में कौन-कौन?

बी. सरोजा देवी के पिता भैरप्पा पुलिस ऑफिसर थे। उनकी मां रूद्रम्मा गृहिणी थीं। एक्ट्रेस की शादी इंजीनियर श्री हर्षा से हुई थी, जिनका 1986 में निधन हो गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनके चार बच्चे हर्षा भुवनेश्वरी, हर्षा गौतम, हर्षा इन्द्रा और रामचंद्रन हुए।

48
Image Credit : Social Media

बी. सरोजा देवी फिल्मों में कब आईं?

बी. सरोजा देवी की फिल्मों में एंट्री 1950 के दशक में हो गई थी। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 1955 में आई कन्नड़ फिल्म 'महाकवि कालिदास' से मिला था। बाद में Thirumanam से 1956 में उन्होंने तमिल, Panduranga Mahatyam से 1957 में तेलुगु और 'पैगाम' से 1959 में उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। वे 2009 तक फिल्मों में एक्टिव रहीं। 

58
Image Credit : Social Media

बी. सरोजा देवी ने किन-किन हिंदी फिल्मों में काम किया था?

बी. सरोजा देवी हिंदी सिनेमा में सबसे पहले 1959 में रिलीज हुई 'पैगाम' में नज़र आईं, जिसमें दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला का लीड रोल था। फिर उन्हें राजेन्द्र कुमार के साथ 'ससुराल', अजीत के साथ 'ओपेरा हाउस' (बतौर लीड एक्ट्रेस पहली हिंदी फिल्म), शम्मी कपूर के साथ 'प्यार किया तो डरना क्या', 'प्रीत ना जाने रीत' और दारा सिंह के साथ 'हरि दर्शन' जैसी फिल्मों में देखा गया।

68
Image Credit : Social Media

बी. सरोजा देवी को कौन-कौन से सम्मान मिले थे?

बी. सरोजा देवी को भारत सरकार ने 1969 में देश के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री, 1992 में देश के तीसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया। 2008 में भारत सरकार ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया। इसके अलावा राज्य स्तर पर उन्हें कई अवॉर्ड दिए गए थे।

78
Image Credit : Social Media

बी. सरोजा देवी के नाम पर दिया जाता है अवॉर्ड

2010 में भारतीय विद्या पीठ ने एक्ट्रेस के सम्मान में पद्म भूषण बी. सरोजा देवी नेशनल अवॉर्ड की शुरुआत की। यह एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड है, जो साला कला के क्षेत्र को दिग्गजों को दिया जाता है। अब तक के. के. येसुदास, वैजयंतीमाला, अंजलि देवी, अम्बरीश और जयंती जैसे कलाकार इससे सम्मानित हो चुके हैं।

88
Image Credit : Social Media

क्या किसी एक्ट्रेस ने निभाया बी. सरोजा देवी का रोल?

वैसे तो बी. सरोजा देवी की जिंदगी पर कोई फिल्म नहीं बनी है। लेकिन 2021 में दिग्गज एक्ट्रेस और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जललिता की जिंदगी पर फिल्म 'थलाइवी' रिलीज हुई थी, जिसमें बी. सरोजा देवी का किरदार रेजिना कैसेंड्रा ने निभाया था। कंगना रनौत के लीड रोल वाली यह फिल्म हिंदी और तमिल में रिलीज हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
प्रभास की Spirit से दीपिका पादुकोण के बाद एक और सुपरस्टार की विदाई, जानें वजह
Recommended image2
Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ
Recommended image3
AR Rahman के सपोर्ट में उतरा साउथ सुपरस्टार, Kangana Ranaut पर बरसा
Recommended image4
कौन हैं एक्ट्रेस Eesha Rebba? पुलिस में दर्ज कराई Harassment की शिकायत
Recommended image5
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved