साउथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो तमिल टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने आत्महत्या कर ली है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो उनका 6 दिन बाद जन्मदिन था और उससे पहले ही उन्होंने सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठाया। उनकी मौत से इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है।

मनोरंजन जगत से कई बार बुरी खबरें सुनने को मिलती है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जानीमानी तमिल टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। उनके निधन की खबर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। उनके साथ टीवी सीरियल में काम करने वाले को-स्टार्स को इस खबर ने सदमे में डाल दिया है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।

सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने की आत्महत्या

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की पति पिप्पिन के साथ फोन पर किसी पारिवारिक बात को लेकर बहस हो गई थी। पति से हुई वीडियो कॉल पर बहस के बाद वो काफी टेंशन में आ गई थी। इसके बाद सुभाषिनी ने सुसाइड कर लिया। हालांकि, उनके आत्महत्या करने की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि वे पति के साथ बेंगलुरू में रहती थी, लेकिन शो की शूटिंग के कारण वे चेन्नई के पोरूर में एक अपार्टमेंट में रह रही थीं। बता दें कि एक्ट्रेस की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को अपने कब्जे में लिया। मामले को लेकर आगे की जांच की जा रही है। पत्नी के आत्महत्या करने के बाद अभी तक सुभाषिनी के पति की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें... जाह्नवी कपूर का डरावना किस्सा: जब 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने पोर्न साइट पर देखी अपनी फोटो

View post on Instagram

6 दिन बाद था सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम का बर्थडे

आपको जानकर हैरानी होगी कि सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने अपने जन्मदिन के महज 6 दिन पहले ही सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठाया। वहीं, 21 अप्रैल को वे अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने वाली थी। सुभाषिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई सारी ग्लैमरस और डिफरेंट मूड्स की फोटोज शेयर कर रखी है। इंस्टा पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे। बता दें कि सुभाषिनी श्रीलंका की रहने वाली थी। उन्होंने श्रीलंका के टीवी चैनल में प्रेजेंटर का काम किया था। उन्होंने टीवी सीरियल कयाल से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। फिल्म इनी अवन से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया था।

ये भी पढ़ें... OTT सीरीज 'चिरैया' का वो खौफनाक सीन, जिसे करते टूट गया था एक्टर-फूट-फूटकर रोया

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।