सनी देओल की 8 सबसे लो बजट फिल्में, हर एक रही ब्लॉकबस्टर-2 के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
सनी देओल की बॉर्डर 2 के खूब चर्चे हो रहे हैं। फैन्स मूवी के लिए दीवाने रहे हैं। फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वर्ल्डवाइड इसने 300 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। इसी बीच सनी की उन लो बजट फिल्मों के बारे में बता रहे है, जो हिट रही।

फिल्म बेताब
सनी देओल की फिल्म बेताब 1983 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर राहुल रवैल की इस फिल्म में अमृता सिंह, शम्मी कपूर और प्रेम चोपड़ा भी थे। फिल्म का बजट 3 करोड़ था और इस ने 13.5 करोड़ कमाए थे।
फिल्म अर्जुन
सनी देओल की फिल्म अर्जुन 1985 में आई थी, जिसका निर्देशन राहुल रावल ने किया था। इसमें सनी के साथ डिंपल कपाडिया, प्रेम चोपड़ा, अनुपम खेर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक लीड रोल में थे। 1.5 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 5.5 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Border 2 की दहाड़, सनी देओल की फिल्म ने 2025 की 2 धुरंधर फिल्मों का ऐसे तोड़ा गुरूर
फिल्म त्रिदेव
सनी देओल की फिल्म त्रिदेव 1989 में आई थी, जिसे राजीव राय ने लिखा और निर्देशित किया था। इसमें नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, सोनम, संगीता बिजलानी, अनुपम खेर और अमरीश पुरी लीड रोल में थे। 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 17 करोड़ कमाए थे।
फिल्म चालबाज
फिल्म चालबाज 1989 में आई थी। इसके डायरेक्टर पंकज पाराशर थे। इसमें सनी देओल, श्रीदेवी और रजनीकांत लीड रोल में थे। इस फिल्म ने 15.02 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसका बजट 2.80 करोड़ था।
फिल्म घायल
सनी देओल की फिल्म घायल 1990 में आई थी, जिसे राजकुमार संतोषी ने लिखा और निर्देशित किया था। इसमें सनी के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी, ओम पुरी, मौसमी चटर्जी, कुलभूषण खरबंदा, शफी इनामदार लीड रोल में थे। 2.5 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 20 करोड़ कमाए थे। इस फिल्म के लिए सनी को स्पेशल मेंशन नेशनल अवॉर्ड मिला था।
फिल्म नरसिम्हा
फिल्म नरसिम्हा 1991 में बनी एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन, निर्माण, लेखन एन चंद्र ने किया था। फिल्म में सनी देओल और डिंपल कपाडिया के साथ उर्मिला मातोंडकर, रवि बहल, ओम पुरी और शफी इनामदार भी थे। इस फिल्म ने 9 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि इसका बजट 2.6 करोड़ था।
फिल्म दामिनी
सनी देओल की फिल्म दामिनी 1993 में आई थी। इसका निर्देशन और सह-लेखन राजकुमार संतोषी ने किया था। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि, ऋषि कपूर, अमरीश पुरी, कुलभूषण खरबंदा और परेश रावल थे। 2 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 19 करोड़ कमाए थे। इस मूवी के लिए सनी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
फिल्म डर
सनी देओल की फिल्म डर 1993 में आई थी और इसके डायरेक्टर यश चोपड़ा थे। इसमें सनी के साथ जूही चावला, शाहरुख खान, अनुपम खेर, तन्वी आजमी, अन्नू कपूर लीड रोल में थे। 3.25 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 21.31 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Border 2 से घायल तक, Sunny Deol की सबसे ज़्यादा रेटिंग वाली मूवी, कहां देखें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।